एक्सप्लोरर

रॉबर्ट वाड्रा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हिरासत में ले सकती है ED

रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका को लेकर उनको एक नोटिस जारी किया है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। दिल्ली हाईकोर्ट ने कारोबारी और ​कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के अलावा उनके करीबी सहयोगी मनोज अरोड़ा को उनकी अग्रिम जमानत को लेकर एक नोटिस जारी किया है। इसके जरिये मनी लॉन्डरिंग के एक मामले में उन दोनों को मिली जमानत रद्द किए जाने को लेकर उनका जवाब मांगा है। इस संबंध में अब उनके जवाब के आधार पर जस्टिस चंद्र शेखर की अदालत 17 जुलाई को अगली सुनवाई करेगी।

रोबर्ट वाड्रा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि दिल्ली हाईकोर्ट ने राबर्ट वाड्रा को नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों नहीं उनकी जमानत रद्द कर दी जाये। क्योंकि ईडी उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करना चाहती है। दरअसल, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की निचली अदालत ने रॉबर्ट वाड्रा को जमानत दी थी। निचली अदालत के फैसले के खिलाफ ईडी ने हाई कोर्ट में अपील दायर की थी। जस्टिस चंद्रशेखर की कोर्ट में मामले में पर सुनवाई हुई। सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट में ईडी का पक्ष रखते हुए कहा कि रॉबर्ट वाड्रा ने पूछताछ के दौरान सहयोग नहीं किया लिहाजा ये जरूरी है कि उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जाए। जिस पर कोर्ट ने सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता से पूछा कि क्या मामले में चार्जशीट दायर की जा चुकी है। तुषार मेहता ने नहीं में जवाब दिया। इसके बाद कोर्ट ने रॉबर्ट वाड्रा को नोटिस जारी करते हुए 17 जुलाई से पहले जवाब दायर करने के लिए कहा।

आपको बता दें कि ईडी का आरोप है कि लंदन में खरीदी गई प्रॉपर्टी को गलत तरीके से खरीदा गया है। यानी ब्लैक मनी शामिल है। लिहाजा, इस मामले में ईडी 58 घंटे से ज्यादा वाड्रा से पूछताछ कर चुकी है। वाड्रा के अलावा इस मामले में ईडी ने कई और लोगों से पूछताछ की थी। बहरहाल, अब देखना होगा कि रॉबर्ट वाड्रा अपने जवाब में कोर्ट को क्या कुछ कहते हैं और ईडी उसका काउंटर कैसे करती है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget