एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा में बदमाशों ने बच्चों समेत दंपति को बंधक बनाकर डाली डकैती, लाखों के आभूषण व नगदी लूटी

ग्रेटर नोएडा में बदमाशों ने बड़ी लूटपाट को अंजाम दिया है. बीते रात करीब आधा दर्जन बदमाशों ने दंपति और बच्चो के हाथ पांव बांध कर डकैती डाली.

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा  कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने बड़ी लूटपाट को अंजाम दिया है. करीब आधा दर्जन बदमाशों ने पति-पत्नी और मासूम बच्चे को घर के अंदर घुस कर उन्हें बंधक बनाकर हथियार के बल पर डकैती डाली. बदमाशों ने पति-पत्नी के हाथ पैर बांधकर लूटपाट की. देर रात बदमाशों ने पीड़ित के घर पर धावा बोला. लाखों के गहने नगदी व कीमती सामान बदमाश ले उड़े. दंपत्ति के शोर मचाने के बाद आसपड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें मुक्त कराया. बदमाश घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गये. मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

देर रात घुसे आधा दर्जन बदमाश

राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में बीती रात बदमाशों ने दंपत्ति को घर के अंदर बंधक बनाकर तांडव मचाया. पीड़ित के अनुसार बीती रात बदमाश छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और दंपत्ति को हथियार के बल पर बंधक बनाकर उनके घर में रखे नगदी व लाखों के आभूषण लेकर रफूचक्कर हो गए. सुबह होने पर उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. पुलिस को सूचना दी गई. पीड़ित के अनुसार बदमाश घर के अंदर दाखिल हुए और उन्होंने हथियार के बल पर बंधक बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में लग गई है. 

डीसीपी का बयान डकैती नहीं चोरी

डीसीपी राजेश सिंह ने बताया कि, डकैती की घटना नहीं हुई है. चोरी की घटना हुई है. दूसरे कमरे में रखे मोबाइल रखे हुए मिले हैं. छानबीन की जा रही है घटना का खुलासा जल्दी किया जाएगा.

पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम के बावजूद कम नहीं हो रहे अपराध

अब बड़ा सवाल यह भी उठता है कि, जिस तरह से जनपद गौतम बु्द्ध नगर में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लगाया गया था. जनता को सुरक्षा के लाख वादे कहकर सरकार ने यहां पर कमिश्नरी सिस्टम लगाया था, लेकिन वह सारे वादे फेल होते हुए यहां पर नजर आ रहे हैं. भयमुक्त नोएडा. बदमाश घर में घुसकर डकैती की घटनाओं को अंजाम दे देते हैं तो बदमाशों का पुलिस से कितना खौफ है. 

इससे पहले, शुक्रवार को जेवर कोतवाली क्षेत्र में भी पुलिस गांजा तस्करों के घर सूचना पर दबिश डालने के लिए पहुंची. वहां पर ग्रामीणों ने पुलिस को दौड़ा दौड़ा कर पीटा. वहीं हफ्ते भर पहले जारचा कोतवाली क्षेत्र में भी पुलिस पर ग्रामीणों ने जमकर पथराव किया. जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे. अब बड़ा सवाल ये उठता है कि जिस तरह से लगातार पुलिस पर हमले हो रहे हैं, और लूटपाट चोरी डकैती जैसी घटनाएं हो रही हैं. क्या पुलिस कमिश्नर सिस्टम सही से काम कर रहा है या नहीं. 

एडीसीपी विशाल पांडये ने बताया कि बीती रात चोरी की घटना हुई है. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. डॉग स्क्वायड की टीम भी लगा दी गई है जल्दी घटना का खुलासा किया जाएगा.

ये भी पढ़ें.

अखिलेश यादव का आरोप- जब से बीजेपी सत्ता में आई, पर्यावरण को सबसे ज्यादा क्षति पहुंची

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget