एक्सप्लोरर

Crime News: बरेली में सीमेंट व्यापारी के यहां डकैती, बंधक बनाकर 15 लाख कैश व कार लूट ले गये बदमाश

Robbery in Bareilly: बरेली में दर्जनभर बदमाशों ने एक व्यापारी के घर देर रात डकैती को अंजाम दिया. इस दौरान परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर बदमाशों ने जमकर लूटपाट की.

Bareilly Crime News: बरेली (Bareilly) के नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरौर गांव में एक दर्जन हथियारबंद बदमाशों (Robbers) ने सरिया-सीमेंट व्यापारी (Businessman) के घर मे घुसकर परिवार के लोगों को बंधक बनाकर जमकर लूटपाट की. परिवार वालों के अनुसार नक़ाब पोश बदमाशों ने उन्हें बंधक (Hostage) बनाकर 15 लाख कैश (15 Lakh Cash), लाखों का सोना-चांदी और बलेनो कार (Car) बदमाश लूट ले गए.

15 लाख कैश और सोना लूट ले गये

घटनाक्रम के मुताबिक, नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरौर गांव के निवासी व सीमेंट व्यापारी के घर बीती रात लगभग एक दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर खूब तांडव मचाया. घर में रखा 15 लाख रुपया व 10 से 12 तोला सोना और बलेनो कार बदमाश लूट कर फरार हो गए. घरवालों के अनुसार बीती रात लगभग एक बजे एक दर्जन नकाबपोश बदमाश घर में घुस आये और उन्होंने एक एक कर सभी को बंधक बना लिया और पूरे घर में लूटपाट की. परिजनों ने बताया कि, बदमाश पीछे के रास्ते से घर में घुस आए और उन्होंने एक एक कर सभी को उठाया और बंधक बनाकर बाहर के कमरे में बंद कर दिया और घर में रखा नगदी रुपया, सोना-चांदी व बलेनो गाड़ी लेकर सभी बदमाश फरार हो गए.

एसएपी ने किया दावा, जल्द करेंगे घटना का खुलासा 

वहीं, इस पूरी घटना के संबंध में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि, पीड़ित के अनुसार उसके घर में कुछ बदमाश घुस आए थे. घर में रखे जमीन खरीदने के लिए पैसे, बहुत सोना चांदी के अलावा बलेनो कार भी बदमाश ले गए हैं. एसएसपी ने बताया पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू कर दी है. फील्ड यूनिट को भी मौके पर भेजा गया है. सभी साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है. घटना का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है, पूरे घटनाक्रम का जल्द ही खुलासा किया जाएगा.

ये भी पढ़ें.

Uttarakhand News: देवस्थानम् बोर्ड को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कही बड़ी बात, पुनर्विचार कर सकती है सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
UP में सभी प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्रों की जांच, इलाहाबाद HC का आदेश
UP में सभी प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्रों की जांच, इलाहाबाद HC का आदेश
मुजफ्फरनगर: मेडिकल कॉलेज के कमरे में मिला MBBS छात्रा का शव
मुजफ्फरनगर: मेडिकल कॉलेज के कमरे में मिला MBBS छात्रा का शव
UP SIR: डुप्लीकेट वोटरों पर चुनाव आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही
UP SIR: डुप्लीकेट वोटरों पर चुनाव आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget