एक्सप्लोरर

UP Election 2022: रीता बहुगुणा जोशी ने बेटे के लिए मांगा टिकट, जानें BJP में और किसने किसके लिए मांगा टिकट

UP Election 2022: बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने अपने बेटे मंयक जोशी के लिए विधानसभा चुनाव का टिकट मांगा है. रीता के अलावा बीजेपी के इन बड़े नेताओं ने भी अपने बेटों के लिए टिकट की मांग की है.

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में उठापटक मची हुई हैं. इस बीच टिकटों को लेकर भी बड़े नेताओं की मांग बढ़ है. बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने अपने बेटे मयंक जोशी के लिए विधानसभा चुनाव में टिकट मांगा है. रीता ने मयंक के लिए लखनऊ की कैंट सीट से टिकट मांगा है. रीता अकेली ऐसी बीजेपी की नेता नहीं है जिन्होने अपने बेटे के लिए टिकट मांगा है. बीजेपी में ऐसा करने वालों की लिस्ट लंबी है.  

रीता के अलावा इन नेताओं ने मांगा टिकट

रीता बहुगुणा जोशी बीजेपी की सांसद हैं. उन्होंने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर बीजेपी को ज्वाइन किया था. रीता का कहना है कि उनका बेटा पिछले काफी समय से राजनीति में एक्टिव हैं और लोगों के लिए काम कर रहा हैं. ऐसे में उनके बेटे मंयक जोशी को टिकट मिलना चाहिए. रीता के अलावा बीजेपी में अपने बेटों के लिए टिकट मांगने की लिस्ट में बीजेपी सांसद जगदम्बिका पाल, केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भी नाम शामिल हैं. इन सभी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने बेटों कि लिए टिकट की मांग की हैं..   

स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम भी है शामिल

बीजेपी से अपने बेटे के लिए टिकट मांगने वालों में योगी कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम भी शामिल हैं. उनके इस्तीफे के पीछे की असल वजह भी इसी को बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि बेटे को टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर ही उन्होंने इस्तीफा दिया हैं. मौर्य के इस्तीफे के बाद रीता जोशी ने पार्टी से उन्हें मनाने के लिए कहा था. उन्होंने कहा कि वो एक जमीनी नेता हैं ऐसे में उन्हें मनाने की कोशिश की जानी चाहिए. 

इस बीच बीजेपी में यूपी विधानसभा चुनाव के लिए टिकटों के बंटवारे को लेकर मंथन जारी है. उम्मीद की जा रही है कि बीजेपी जल्द ही ये सूची जारी कर सकती है.

यह भी पढ़ें:

UP Election 2022: योगी आदित्यनाथ अयोध्या से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव? बीजेपी को नफा होगा या नुकसान?

Gorakhpur Mandir: ओमिक्रॉन के खतरे के बीच गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति पर चढ़ेगी खिचड़ी, प्रशासन ने की यह अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR
श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR
उत्तराखंड: विपक्ष के विधायक भी हुए सीएम धामी के मुरीद! कांग्रेस MLA ने मंच से की खुलकर तारीफ
उत्तराखंड: विपक्ष के विधायक भी हुए सीएम धामी के मुरीद! कांग्रेस MLA ने मंच से की खुलकर तारीफ
सिर्फ शराब की गंध से नशे में गाड़ी चलाने का आरोप साबित नहीं, हाई कोर्ट ने की टिप्पणी
सिर्फ शराब की गंध से नशे में गाड़ी चलाने का आरोप साबित नहीं, हाई कोर्ट ने की टिप्पणी
यूपी: गाजीपुर में स्वच्छता के लिए नया कदम, अब ग्रामीणों से लिया जाएगा यूजर टैक्स; DM का निर्देश
यूपी: गाजीपुर में स्वच्छता के लिए नया कदम, अब ग्रामीणों से लिया जाएगा यूजर टैक्स; DM का निर्देश

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget