एक्सप्लोरर

AIIMS ऋषिकेश के डॉक्टर पर मिठाई बांटने को लेकर विवाद, पहलगाम हमले के अगले दिन की घटना पर एफआईआर दर्ज

ऋषिकेश पुलिस का कहना है कि वे मामले की निष्पक्ष जांच कर रहे हैं और दोनों पक्षों की बात सुनी जाएगी. यदि डॉक्टर निर्दोष पाए जाते हैं, तो उन्हें कानूनी राहत मिलेगी.

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ऋषिकेश के एक डॉक्टर के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है, डॉक्टर पर आरोप है कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के अगले दिन अस्पताल परिसर में मिठाई बांटी थी. यह हमला 22 अप्रैल को हुआ था, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी. डॉक्टर पर यह आरोप है कि उन्होंने 23 अप्रैल को मिठाई बांटकर "जश्न" मनाया, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं.

यह मामला तब सामने आया जब विश्व हिंदू परिषद (VHP) के ऋषिकेश जिला अध्यक्ष राजेंद्र पांडे ने 16 मई को ऋषिकेश कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने अपनी शिकायत में लिखा कि डॉक्टर का यह कृत्य हिंदू समाज की हत्या पर खुशी जताने जैसा है, जो अत्यंत निंदनीय है. शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि डॉक्टर पूर्व में भी सोशल मीडिया पर भारत विरोधी टिप्पणियां कर चुके हैं, जिससे यह मामला और गंभीर हो गया है.

पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर डॉक्टर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 196 (1)(a), 196 (1)(b) और 197 (1)(a) के तहत मामला दर्ज किया है. इन धाराओं के तहत किसी भी वर्ग, समुदाय या धर्म के बीच शत्रुता फैलाने, सामाजिक वैमनस्य पैदा करने और राष्ट्रीय एकता के खिलाफ बयानबाजी करने को दंडनीय अपराध माना गया है.

इस पूरे मामले पर आरोपी डॉक्टर ने सफाई देते हुए सभी आरोपों को खारिज किया है. डॉक्टर का कहना है कि 23 अप्रैल को वह आपातकालीन ऑपरेशन थिएटर में ड्यूटी पर थे. उस दिन ईद का त्योहार था और कुछ नर्सिंग स्टाफ ने उनसे मिठाई लाने की बात कही थी. डॉक्टर के अनुसार, उन्होंने इसे एक सामान्य सामाजिक सौहार्द के प्रतीक के तौर पर देखा और अस्पताल में मिठाई बांटी. उनका कहना है कि इसका उद्देश्य किसी धर्म, जाति या समुदाय की भावनाएं आहत करना नहीं था.

डॉक्टर ने यह भी बताया कि उन्हें इस विवाद की जानकारी बाद में मिली और अब वह मानसिक तनाव में हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है और वे इसके खिलाफ कानूनी रास्ता अपनाएंगे. उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी ओर से किसी प्रकार की भारत विरोधी या सांप्रदायिक टिप्पणी नहीं की गई है और अगर किसी को ऐसा लगता है, तो यह दुर्भावनापूर्ण व्याख्या हो सकती है.

AIIMS प्रशासन ने अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, डॉक्टर फिलहाल अस्पताल से छुट्टी पर चले गए हैं और संस्थान भी आंतरिक स्तर पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहा है.

ऋषिकेश पुलिस का कहना है कि वे मामले की निष्पक्ष जांच कर रहे हैं और दोनों पक्षों की बात सुनी जाएगी. यदि डॉक्टर निर्दोष पाए जाते हैं, तो उन्हें कानूनी राहत मिलेगी, लेकिन अगर आरोप सही साबित होते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है.

इस मामले में एबीपी लाइव से बातचीत में देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने बताया कि यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया था, जिस पर जांच शुरू की गई. प्रारंभिक जांच में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं, जिनके आधार पर डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है,

एसएसपी ने बताया कि जांच के दौरान यह भी पाया गया कि आरोपी डॉक्टर द्वारा पहले भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कुछ आपत्तिजनक पोस्ट की गई थीं, जो देश की एकता और सुरक्षा से संबंधित गंभीर चिंताएं उत्पन्न करती हैं.

उन्होंने कहा कि यह मामला देश की सुरक्षा और सांप्रदायिक सौहार्द से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जा सकती,फिलहाल इस प्रकरण की गहन जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी,

एसएसपी अजय सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष और तथ्यात्मक जांच कर रही है, ताकि किसी निर्दोष को परेशान न किया जाए और अगर कोई दोषी है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस का हमला
अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस का हमला
'सिर्फ नेहरू ही जेल नहीं गए...', CM योगी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
'सिर्फ नेहरू ही जेल नहीं गए...', CM योगी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
अखिलेश और सीतारमण के बीच X वॉर, अब सीएम योगी ने किया सपा चीफ पर पलटवार
अखिलेश और सीतारमण के बीच X वॉर, अब सीएम योगी ने किया सपा चीफ पर पलटवार
शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा ने दी चेतावनी, '...तो मैं भी सुसाइड कर लूंगी'
शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा ने दी चेतावनी, '...तो मैं भी सुसाइड कर लूंगी'

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget