एक्सप्लोरर

River Rafting: ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग पर मौसम की मार, गंगा का जलस्तर बढ़ा, 15 सितंबर से भी नहीं हो सकी शुरू

Uttarakhand News: ऋषिकेश में हर साल 1 सितंबर से राफ्टिंग शुरू होती है, लेकिन इस साल लगातार हो रही बारिश से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है ऐसे में राफ्टिंग शुरू करने में देरी हो रही है.

Rishikesh River Rafting: उत्तराखंड के ऋषिकेश में 15 सितंबर से रिवर राफ्टिंग (River Rafting) का इंतजार कर रहे शौकीनों के लिए बुरी खबर है. रिवर राफ्टिंग के लिए उन्हें और इंतजार करना पड़ सकता है. ऋषिकेश में अभी भी गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है. ऐसे में राफ्टिंग का संचालन संभव नहीं हो पा रहा है. 15 सितंबर को पर्यटन विभाग की टीम गंगा नदी का निरीक्षण करेगी. उसके बाद ही रिवर राफ्टिंग के संचालन को लेकर आगे का फैसला लिया जाएगा.

ऋषिकेश में हर साल 1 सितंबर से राफ्टिंग शुरू होती है लेकिन इस साल लगातार हो रही बारिश से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है. 12 सितंबर को भी नदी का निरीक्षण किया गया था तब भी नदी का जलस्तर अधिक था अब 15 सितंबर को यानी आज एक बार फिर से निरीक्षण किया जाएगा उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि रिवर राफ्टिंग खुलेगी या नहीं.

रिवर राफ्टिंग शुरू करने की कोशिशों के बीच मौसम विभाग ने भी बुरी खबर दी है. उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, मौसम विभाग के मुताबिक 18 सितंबर तक राज्य में बारिश होगी. जिससे गंगा नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है. नदी में बड़े पेड़ और मलबा बहकर आ रहा है जो पर्यटकों की सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं है.

गंगा का जलस्तर बढ़ने की वजह से फैसला

फिलहाल मौसम के अलर्ट को देखते हुए एक टीम लगातार गंगा नदी के जलस्तर पर नजर रखे हुए है. पर्यटन विभाग की टीम की जांच पड़ताल के बाद ही ऋषिकेश में राफ्टिंग शुरू हो पाएगी. विश्व प्रसिद्ध ऋषिकेश में होने वाली रिवर राफ्टिंग पर पहाड़ों में हो रही बारिश के चलते प्रशासन ने रोक लगा दी थी. बारिश थोड़ा कम होने के बाद जिला प्रशासन की टीम के द्वारा एक बार फिर से नदी का सर्वे किया जाएगा. सर्वे के बाद ही रिवर राफ्टिंग पर लगी रोक हट पाएगी.

जांच के बाद ही राफ्टिंग पर होगा फैसला

इससे पहले भी जिला प्रशासन की टीम एक बार नदी का सर्वे कर चुकी है जिसमें यह देखा गया था कि नदी का जलस्तर बढ़ा है और नदी में बड़े-बड़े पेड़ बहकर आ रहे हैं. जिससे रिवर राफ्टिंग के समय पर्यटकों को नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए रिवर राफ्टिंग पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी गई थी अब स्थिति का जायजा लेने के बाद ही आगे फैसला लिया जा सकेगा और कोई तारीख निर्धारित की जा सकती है. 

Lok Sabha Elections 2024: RSS से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस ने बनाया खास प्लान, दांव चला तो BJP की बढ़ेगी मुश्किल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget