एक्सप्लोरर

ऊधमसिंह नगर जिले में लॉक डाउन के दौरान शराब पकड़ने में फिसड्डी रहा आबकारी विभाग

लॉक डाउन में शराब माफियाओं का काम काम जारी है। वहीं आबकारी विभाग द्वारा छह लोगों पर कार्रवाई कर इतिश्री कर ली गयी है। जबकि 170 से ज्यादा पुलिस ने मामले दर्ज किये हैं।

ऊधमसिंहनगर, एबीपी गंगा। देश में हुए लॉकडाउन के बाद से ऊधमसिंह नगर जिले में शराब माफियाओं के खिलाफ आबकारी महकमा कार्रवाई करने में फिसड्डी साबित हुआ है। पिछले एक माह में आबकारी विभाग द्वारा महज 6 लोगों पर कार्रवाई करते हुए इतिश्री की गई है। जबकि पुलिस विभाग द्वारा इस दौरान 170 मुकदमे दर्ज किये गये हैं।

शराब माफियाओं पर नकेल कसने में आबकारी विभाग लॉक डाउन में फिसड्डी साबित हुआ है। जिले में आबकारी विभाग द्वारा शराब माफियाओं पर नाम मात्र की कार्रवाई कर इतिश्री की गई है। वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन द्वारा शराब माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा गई है। लॉक डाउन में भी ऊधमसिंह नगर जिले में शराब माफिया अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहे हैं। इन सब के बीच अवैध शराब की सप्लाई करने वालों के खिलाफ आबकारी महकमा कार्रवाई करने में फिसड्डी साबित हुआ है।

जिले में शराब की तस्करी किस हद तक बढ़ गई है कि इसका अंदाजा पुलिस विभाग द्वारा की गई कार्रवाई से लगाया जा सकता है। ऊधम सिंहनगर के एसपी क्राइम प्रमोद कुमार ने बताया कि जिले में अब तक पुलिस महकमें द्वारा साढ़े छह हजार लीटर अंग्रेजी और अवैध कच्ची शराब पकड़ी है। यही नही लॉक डाउन के दौरान जिले के तमाम थानों में 170 मुकदमे दर्ज करने के साथ ही 213 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा एक कार, 20 मोटर साइकिल, 2 स्कूटी ओर एक ई रिक्शा को भी सीज किया है। जिला पुलिस ने लगभग सवा पांच लाख की शराब पकड़ी है।

वहीं जब आबकारी विभाग के आकड़ों में नज़र दौड़ाई जाए तो लॉक डाउन के दौरान जिले का आबकारी विभाग महज खाना पूर्ति करता नजर आ रहा है। लॉक डाउन के बाद से आबकारी विभाग द्वारा सिर्फ 6 मामलों में 80 लीटर अंग्रेजी व 136 लीटर कच्ची शराब पकड़ी है। जबकि साढ़े सात हजार लीटर लहन नष्ट किया है। इसके साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे अंदाज लगाया जा सकता है कि अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बनाये गए आबकारी विभाग द्वारा कितनी कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget