एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा: सरकारी जमीन पर कब्जा हटाने गई राजस्व टीम पर जानलेवा हमला, किसी तरह भागकर बचाई जान

ग्रेटर नोएडा के कोट गांव में 16 बीघा जमीन पर कुछ दबंगों ने कब्जा जमा रखा था. राजस्व विभाग की टीम इसे कब्जा मुक्त करने के लिये गई थी, इस दौरान उन पर दबंगों ने हमला कर दिया.

ग्रेटर नोएडा. ग्रेटर नोएडा कोतवाली दादरी क्षेत्र के कोट गांव में ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराने पहुंची राजस्व विभाग की टीम पर गांव के दबंगों ने हमला कर दिया. सरकारी भूमि को पौधारोपण के लिए कब्जा मुक्त कराया जा रहा था. हमले की सूचना पर तहसीलदार समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. पुलिस को आता देखकर दबंग मौके से फरार हो गये.

सरकारी जमीन पर था कब्जा

तहसीलदार दादरी राकेश कुमार जयंत ने बताया कि शनिवार को कोट गांव में सरकारी भूमि को गांव के कुछ दबंग लोगों के कब्जे से मुक्त कराने के लिए कोट गांव के लेखपाल के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम को भेजा गया. भूमि को कब्जा मुक्त कराकर उस पर पौधारोपण कराया जाना था. आरोप है कि 4 से 5 आरोपियों ने सरकारी टीम पर जानलेवा हमला कर दिया. टीम ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई और हमले की सूचना लेखपाल ने पुलिस को दी.

जमीन पर तारबंदी की जाएगी

सूचना पाकर पुलिस बल मौके पर पहंच गया. पुलिस को आता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गये. एक बार पहले भी भूमि को कब्जे से मुक्त कराया गया था. तब भी आरोपियों ने विरोध किया था. राकेश कुमार जयंत ने बताया कि करीब 16 बीघा जमीन को कब्जे से मुक्त कराकर तारबंदी कराई जायेगी और इस भूमि पर पौधारोपण कराया जायेगा. आरोपियो की पहचान करके उनके खिलाफ सरकारी जमीन पर कब्जा करना व सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई जायेगी.

प्रभारी राजवीर सिंह चौहान ने बताया तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. पुलिस की मौजुदगी में भूमि को कब्जा से मुक्त कराया जा रहा है और उसकी तारबंदी करा दी जायेगी.

ये भी पढें.

देवरिया के कांग्रेस कार्यालय में महिला की पिटाई पर NCW चेयरमैन रेखा शर्मा नाराज, कह दी ये बड़ी बात

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
Amroha News: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
अमरोहा: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget