एक्सप्लोरर

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में अभी भी सक्रिय हैं शिकारी..जाल में फंसे तेंदुए को घंटों मशक्कत बाद निकाला गया

पीलीभीत में बराही वन क्षेत्र में एक तेंदुआ शिकारियों द्वारा रखे गये पिंजड़े में फंस गया। ग्रामीणों द्वारा जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम घंटों मशक्कत के बाद उसे पिंजड़े से बाहर निकाला

पीलीभीत, एबीपी गंगा। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में शिकारी पूरी तरह सक्रिय हैं। इसकी पुष्टि आज उस समय हुई जब वन्यजीवों के शिकार के लिए लगाए गए (जाल) में तेंदुआ फंस गया। उसे सुरक्षित निकालने के लिए वन विभाग की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बरेली से पहुंची वन विभाग की टीम ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद उसे (जाल) खाबर से बाहर निकालकर पिंजरे में बंद कर दिया।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बराही वन क्षेत्र में चोरी छिपे जंगली जानवरों का शिकार करने वाले शिकारियों ने एक ग्रामीण के खेत में खाबर लगा दिया। जिसमें तेंदुआ फस गया। तेंदुए ने अपनी जान बचाने के लिए जब जोर लगाया तो उस में उलझ गया, उलझे हुए तेंदुए को जब ग्रामीणों ने देखा तब इसकी सूचना वन विभाग को दी। तेंदुए के रेस्क्यू के लिए पीटीआर के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों गोबिंद ढाली ने बताया एक तेंदुआ जाली में फंस गया है, कैसे फंसा ये कहना मुश्किल है । महोफ रेंज में इस तरह जाल में तेंदुए का फंसना वन विभाग के लिए बड़ा सवाल खड़े करता है ।

बराही वन क्षेत्र से सटे सेल्हा ग्राम पंचायत के पास एक ग्रामीण के खेत में शिकारियों ने वन्य जीव जंतुओं के शिकार के लिए बीती रात खाबर लगा दिया जिसमें एक तेंदुआ फंस गया पूरी रात तेंदुआ खाबर से निकलने का प्रयास करता रहा । सुबह जब ग्रामीणों ने तेंदुए को खाबर में फंसा देखा, तो इसकी सूचना वन विभाग को दी जिस पर पीलीभीत टाइगर रिजर्व के आला अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। और आनन-फानन में बराही वन क्षेत्र के उस स्थान पर पहुंचे जहां तेंदुआ फंसा हुआ था पर तेंदुआ उस स्थान पर ना मिलकर दूसरी जगह पर मिला, खाबर में उलझता हुआ निकलने का प्रयास करता हुआ 50 मीटर तक जंगल की ओर जाकर थक हार कर जमीन पर लेट गया।

खाबर में उलझे तेंदुए को निकालने के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व के एसडीओ प्रवीण खरे सहित ट्रेंकुलाइजर टीम भी मौके पर पहुंची लेकिन बारिश हो जाने की वजह से तेंदुए को टंकलाइज नहीं किया जा सका और न ही खाबर से तेंदुए को मुक्त किया जा सका। तेंदुए को देखने के लिए क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार वन विभाग की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित पकड़ लिया। और उसे पिंजड़े में बंद कर दिया। उसे देखने वालों का तांता लगा है। अधिकारी अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं क्योंकि पीलीभीच टाइगर रिजर्व में इन दिनों कोई नहीं जा सकता तो अंदर शिकारी कैसे पहुंच रहे हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
अभावों को ढाल नहीं, संघर्ष का मार्ग बनाया, रामनाथ कोविंद की जीवन यात्रा हर भारतीय के लिए प्रेरणा: सीएम योगी
अभावों को ढाल नहीं, संघर्ष का मार्ग बनाया, रामनाथ कोविंद की जीवन यात्रा हर भारतीय के लिए प्रेरणा: सीएम योगी
टपकती छत के नीचे बीता बचपन, आज गरीबों को मिल रहे पक्के घर- पूर्व राष्ट्रपति कोविंद
टपकती छत के नीचे बीता बचपन, आज गरीबों को मिल रहे पक्के घर- पूर्व राष्ट्रपति कोविंद
'रील के लाइक्स नहीं, रियल लाइफ में...' लखनऊ में CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
'रील के लाइक्स नहीं, रियल लाइफ में...' लखनऊ में CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक दूसरे से बात नहीं कर पाएंगे आशुतोष रांका और सौरव दास, तिहाड़ जेल में अलग-अलग रहेंगे
एक दूसरे से बात नहीं कर पाएंगे आशुतोष रांका और सौरव दास, तिहाड़ जेल में अलग-अलग रहेंगे
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget