एक्सप्लोरर

शादी के बाद विवाहिता पर जबरन बनाया गया धर्म परिवर्तन का दबाव, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार 

यूपी के शामली जिले में जबरन धर्मांतरण का मामला सामने आया है. पुलिस मामले को घरेलू हिंसा मानते हुए जांच पड़ताल कर रही है. पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है.

Religious Conversion in Shamli: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र से धर्मांतरण का मामला सामने आया है. जहां एक साल पहले हिन्दू रीति रिवाज से हुई शादी के मात्र तीन-चार महीने के बाद पीड़िता को आरोपी पक्ष के लोग सताने लगे और उस पर जबरन धर्मांतरण करने का दबाव बनाया गया. पीड़िता बहाने से अपने घर लौट आई और पुलिस में शिकायत की थी जिसका अब तक कोई निस्तारण नहीं हुआ है. पुलिस मामले को घरेलू हिंसा मानते हुए जांच पड़ताल कर रही है और धर्मांतरण के मामले में जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की बात कह रही है. 

धर्म परिवर्तन का बनाया गया दबाव 
शामली जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी के बड़ी माता के पास रह रही एक महिला की शादी करीब एक साल पहले गाजियाबाद के रहने वाले सुदीप के साथ हुई थी. पीड़ित महिला के परिवार वालों ने शादी हिंदू रीति रिवाज के तहत की थी. वहीं, कुछ महीनों बाद ही पीड़ित महिला पर आरोपी ससुराल पक्ष के लोग हिंदू से ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने लगे. 
 
थाने में दी तहरीर 
पीड़ित महिला पर दिन प्रतिदिन धर्मांतरण को लेकर जुर्म और ज्यादतियां बढ़ती गई. जिसके बाद पीड़ित महिला ससुराल पक्ष के लोगों को चकमा देकर घर से फरार होने में कामयाब रही और वो मायके लौट आई. पीड़ित महिला ने अपने परिवार वालों को सारी बात बताई. महिला ने थाने में तहरीर दी. तहरीर देने के बाद पुलिस ने अब तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है. पीड़ित महिला ने रविवार को एडिशनल एसपी से मुलाकात की और कानूनी कार्रवाई की मांग की. 

न्याय की लगाई गुहार 
पीड़ित महिला का कहना है कि हिंदू रीति रिवाज के साथ उसकी शादी सुदीप निवासी गाजियाबाद के साथ हुई थी. शादी के कुछ महीने बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने ईसाई बनाने की बात कही. पीड़िता ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो  उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया गया. थाने में शिकायत की लेकिन अब तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है. पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है.  

की जाएगी कानूनी कार्रवाई
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी का है. पहले पारिवारिक विवाद होने के बात सामने आई थी. जिसमें पीड़ित और आरोपी पक्ष के लोगों को बुलाकर कंप्रोमाइज कराने का प्रयास किया था. धर्मांतरण का मामला प्रकाश में आया है उस पर आरोपियों और पीड़ितों को बुलाकर जांच पड़ताल की जाएगी. आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें:

लखनऊ के काकोरी से अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, मंडियाव से भी एक संदिग्ध हिरासत में, सीरियल ब्लास्ट की थी साजिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोल में 1.40 लाख मुस्लिम, 75 हजार ब्राह्मण वोट, 2027 में किसके साथ जाएगा ये बड़ा वोटबैंक?
कोल में 1.40 लाख मुस्लिम, 75 हजार ब्राह्मण वोट, 2027 में किसके साथ जाएगा ये बड़ा वोटबैंक?
छर्रा सीट में BJP की लगातार 2 जीत, सपा सिर्फ एक बार; 2027 से पहले समझिए सीट का पूरा इतिहास
छर्रा सीट में BJP की लगातार 2 जीत, सपा सिर्फ एक बार; 2027 से पहले समझिए सीट का पूरा इतिहास
मेरठ नीला ड्रम मर्डर: फैसले से पहले मुस्कान का पूजा-पाठ, जेल में साहिल का ऐसा है हाल
मेरठ नीला ड्रम मर्डर: फैसले से पहले मुस्कान का पूजा-पाठ, जेल में साहिल का ऐसा है हाल
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget