एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 6,559 आंगनबाड़ी पदों पर जल्द होगी भर्ती

Dehradun News: उत्तराखंड सरकार प्रदेश की महिलाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर प्रदान किया है. जल्द प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

Uttarakhand Anganwadi Bharti: उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर प्रदान किया है. राज्य में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के 6559 पदों पर जल्द भर्ती की जाएगी. इनमें 374 पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हैं, जबकि 6185 पद सहायिकाओं के लिए आरक्षित हैं.

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए 30 दिन का समय दिया जाएगा.

रेखा आर्या ने बताया कि हाल ही में मंत्रिमंडल ने आंगनबाड़ी भर्ती नियमावली में संशोधन किया है, जिसके बाद इसका शासनादेश जारी कर दिया गया है. इससे लंबे समय से खाली पड़े इन पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है. विभाग अगले एक-दो दिनों में भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी करेगा.

भर्ती प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के निर्देश
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों का उच्चीकरण किया गया, जिसके चलते सहायिकाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बन गईं. इससे सहायिकाओं के पद खाली हो गए. अब इन रिक्त पदों पर भर्ती कर महिलाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा. बैठक में विभागीय अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए. साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि योग्य महिलाओं को इन पदों पर अवसर मिले भर्ती के साथ ही सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों में नई सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया है. नए मानकों के तहत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल, बिजली और शौचालय की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाएगी.

उत्तराखंड सरकार की यह पहल न केवल महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगी, बल्कि आंगनबाड़ी केंद्रों की गुणवत्ता में भी सुधार होगा. इससे राज्य में महिला सशक्तीकरण को मजबूती मिलेगी और बाल विकास कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा.

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुर्सी पर खतरा? हाईकोर्ट में याचिका दाखिल, की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
लखनऊ के फैजुल्लागंज को बाढ़ से बचाने का बना प्लान, बनेगा तटबंध
लखनऊ के फैजुल्लागंज को बाढ़ से बचाने का बना प्लान, बनेगा तटबंध
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा के ड्राइवर ने खोले कई राज, अमीरों को बनाती थी निशाना
शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा के ड्राइवर ने खोले कई राज, अमीरों को बनाती थी निशाना

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget