एक्सप्लोरर

बर्फ पिघलने के बाद शुरू होगा केदारनाथ को भव्य बनाने का कार्य, इस मास्टर प्लान के तहत होगा निर्माण

केदारनाथ में आई आपदा के बाद यहां पुनर्निमाण का कार्य जारी है. श्रद्धालुओं को तमाम सुविधाएं मुहैया कराने के लिये मास्टर प्लान के तहत काम भी शुरू कर दिये गये हैं.

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम को भव्य बनाने और यात्रियों की सुविधाओं को लेकर मास्टर प्लान के तहत जल्द बड़े स्तर पर निर्माण शरू किया जाएगा. इसके लिए लोक निर्माण विभाग गुप्तकाशी की ओर से बर्फबारी कम होने का इंतजार किया जा रहा है. जिससे धाम आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकें. धाम में इन दिनों चारों तरफ बर्फ जमी है, जिसके पिघलने के बाद ही काम शुरू किया जा सकता है.

बर्फ पिघलने का इंतजार

बता दें कि, केदारनाथ आपदा के बाद से केदारपुरी में पुनर्निर्माण कार्य जारी हैं. धाम में वुड स्टोन कंपनी और लोक निर्माण विभाग गुप्तकाशी निर्माण कार्य करने में लगा है. वुड स्टोन कंपनी के पास जहां शंकराचार्य समाधि स्थल, आस्था पथ और तीर्थ पुरोहितों के भवनों का जिम्मा है तो वहीं लोक निर्माण विभाग गुप्तकाशी के पास केदारपुरी को और भव्य बनाने का कार्य सौंपा गया है. मास्टर प्लान के तहत केदारनाथ में कार्य किये जा रहे हैं, जिससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलने के साथ ही वे यहां से एक अच्छा संदेश लेकर जांए. वुड स्टोन कंपनी और लोक निर्माण विभाग केदारपुरी में मौसम साफ होने का इंतजार कर रहा है, जिससे धाम में जमी बर्फ पिघल जाए और कार्य को शुरू किया जा सके.

जल्द होंगे पूरे काम

केदारनाथ में पुनर्निर्माण का कार्य कर रही वुड स्टोन कंपनी के प्रबंधक मनोज सेमवाल ने बताया कि जनवरी माह में बर्फवारी न होने पर फरवरी माह में केदारनाथ धाम जाया जायेगा. सीमेंट वर्क के अलावा धाम में वेल्डिंग का काम किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि सरस्वती नदी पर घाट का कार्य कार्य पूरा हो गया है. अब घाट पर लाइटिंग का कार्य होना है. ये लाइटें बाहर से मंगाई जानी हैं. रास्ता खुलने पर यह कार्य भी शुरू कर दिया जायगा. इसके अलावा तीर्थ पुरोहितों के पांच भवनों का कार्य भी पूरा कर लिया गया है और शंकराचार्य समाधि स्थल का कार्य भी किया जा रहा है. इस समय मौसम खराब होने के कारण शंकराचार्य समाधि स्थल का कार्य रूका पड़ा है. यह कार्य भी मौसम पर निर्भर है.

श्रद्धालुओं के लिये होंगी तमाम सुविधाएं

लोनिवि गुप्तकाशी की ओर से केदारपुरी में क्यू मैनेजमेंट के तहत आस्था पथ पर रेन शेल्टर का निर्माण करवाया जायेगा. धाम में धूप और बारिश होने पर श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करके लाइन में खड़ा होना पड़ता है. ऐसे में रेन शेल्टर के निर्माण से तीर्थयात्रियों को राहत मिलेगी. इसके अलावा फर्स्ट एड टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर का निर्माण होगा, जिसमें पुजारियों के लिए दुकानें, यात्रियों के लिए जन सुविधा केन्द्र और स्वास्थ्य कैंप भी लगाया जायेगा. लाइन में खड़े तीर्थयात्रियों को कोई परेशानी होने पर शीघ्र स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाएगी. इसके साथ ही वे पूजा सामग्री भी ले सकेंगे. इन कार्यों पर 4 करोड़ 51 लाख की धनराशि खर्च होगी. धाम में मंदाकिनी और सरस्वती नदी के संगम घाट को भी भव्य बनाया जायेगा, जिससे डमरू चौक से सीधे तीर्थयात्री घाट की ओर जा सकेंगे. इस कार्य पर आठ करोड़ बीस लाख की धनराशि खर्च होगी.

सभी कामों पर पीएम की निगाह 

इसके अलावा सरस्वती नदी की तरफ जीएमवीएन के पुराने भवनों को तोड़कर उन स्थानों पर रेस्ट हाउस, प्रशासनिक भवन, पुलिस स्टेशन, हास्पिटल भवन का निर्माण होगा. इस कार्य में नौ करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी. केदारपुरी को हाईटेक बनाने को लेकर मास्टर प्लान के तहत कार्य किया जा रहा है. इन सभी कार्यो पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी नजर बनाए रखेंगे और समय-समय पर मॉनीटरिंग की जाएगी. आपदा के बाद से केदारपुरी को भव्य बनाने को लेकर काफी कार्य हो चुके हैं और अभी भी कई कार्य होने बाकी हैं. इन कार्यों में मौसम रोड़ा बन रहा है, वरना अब तक केदारपुरी में कई कार्यों को पूरा भी कर लिया जाता.

जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि ये सभी कार्य सीएसआर मद के तहत किये जाने हैं और इन कार्यों के टेंडर भी हो चुके हैं. मौसम साफ होने और बर्फ पिघलने के बाद धाम में कार्य शुरू किये जायेंगे. उन्होंने कहा कि प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द ये सभी कार्य पूरे किये जांए.

ये भी पढ़ें.

यूपी विधान परिषद: निर्विरोध चुने गए बीजेपी के सभी 10 और सपा के दो उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget