एक्सप्लोरर

200 रुपए की खातिर पड़ोस की महिला ने मंदबुद्धि किशोरी के साथ किया ये काम, गर्भवती होने पर खुला राज 

यूपी के मेरठ जिले से एक रौंगटे खड़े कर देने वाली खबर आई है। जहां एक मंदबुद्धि किशोरी के साथ चार महीने तक दुष्कर्म होता रहा। किशोरी के गर्भवती होने पर उसके साथ हुए जघन्य अपराध का पर्दाफाश हुआ।

मेरठ, एबीपी गंगा। रसूलपुर में तेरह साल की मंदबुद्धि किशोरी के साथ कबाड़ी ने दुकान के अंदर साथी के साथ मिलकर चार माह तक सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी को पड़ोसी महिला बहला-फुसलाकर दुकान के अंदर ले जाती थी। दुकान का शटर गिराकर आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करते थे। किशोरी के गर्भवती होने के बाद घटना से पर्दा उठा। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

चार माह तक होती रही हैवानियत

खरखौदा थाने की एक कॉलौनी में रहने वाली किशोरी मंदबुद्धि है। किशोरी को उसके पड़ोस में रहने वाली सत्तारी बहला-फुसलाकर अपने साथ रसूलपुर में मदरसे के सामने एक कांप्लेक्स के बेसमेंट में ले गई, जहां पर फ्रीज ठीक करने का काम कबाड़ी करता है। आरोप है कि तमंचे के बल पर किशोरी से कबाड़ी और उसके साथी आमिर ने बारी बारी से दुष्कर्म किया। उसके बाद किशोरी को वापस घर छोड़ दिया। करीब चार माह से हर सप्ताह किशोरी को सत्तारी अपने साथ दुकान के अंदर ले जाती थी, जहां पर हर बार आरोपी दरिंदगी की दास्तां लिख रहे थे।

ऐसे हुआ खुलासा

अचानक ही किशोरी की भाभी को उसके गर्भवती होने का अहसास हुआ। उसने टेस्ट कराया, जिसमें सामने आया कि किशोरी साढ़े तीन माह की गर्भवती है। किशोरी से परिवार के लोगों ने पूछताछ की, जिसमें उसने पूरी कहानी बयां कर दी। परिवार के लोग किशोरी को लेकर एसएसपी के समक्ष पेश हो गए। एसएसपी के आदेश पर खरखौदा थाने में सत्तारी, कबाड़ी आरिफ और आमिर तीनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद सभी आरोपी फरार हैं। एसओ कुलवीर सिंह ने बताया कि किशोरी के 161 सीआरपीसी में बयान दर्ज कराए गए हैं। साथ ही मेडिकल भी करा दिया गया है।

200 रुपए की खातिर पड़ोस की महिला ने मंदबुद्धि किशोरी के साथ किया ये काम, गर्भवती होने पर खुला राज 

किशोरी को घर से लाने की मिलती थी रकम

किशोरी को सत्तारी अपने साथ लेकर जाती थी। इसलिए परिवार के लोग भी शक नहीं करते थे, जबकि सत्तारी को इसकी एवज में दुकानदार और आमिर हर बार दो सौ रुपये देता था। इसी रकम के लालच में सत्तारी ने मंदबुद्धि किशोरी को हैवानियत की भेंट चढ़ा दिया। पुलिस की जांच में सामने आ रहा हे कि सत्तारी अन्य युवतियों को भी दुकानदारों को सौंप चुकी है। सत्तारी के संपर्क में आसपास की कई युवतियां भी हैं। सत्तारी की तलाश में पुलिस ने दबिश दी है, जो घटना के बाद से फरार है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget