एक्सप्लोरर

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2 साल तक छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, पूर्व पार्षद का बेटा गिरफ्तार

छात्रा काफी परेशान थी। उसकी कुछ समझ में नहीं आ रहा था। अंतत: उसने पूरे मामले से पुलिस अधिकारियों को अवगत कराने का निर्णय लिया।

गोरखपुर, एबीपी गंगा। आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बीटीसी छात्रा के साथ दो वर्ष के दौरान कई बार दुष्कर्म करने के आरोपी व पूर्व पार्षद के पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

चोरी से बनाया आपत्तिजनक वीडियो

कैंट क्षेत्र की रहने वाली बीटीसी की छात्रा से दो साल पहले रमदत्तपुर निवासी पूर्व पार्षद रामपाल यादव के बेटे कृष्णपाल यादव से मुलाकात हुई थी। आरोप है कि मिलने-जुलने के दौरान कृष्णपाल ने चोरी से छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। उसके बाद उसने छात्रा को वीडियो दिखाया। वीडियो देखकर छात्रा डर गई। उसके बाद कृष्णपाल यादव ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा के साथ कई बार दुष्कर्म किया।

पुलिस से की शिकायत

छात्रा काफी परेशान थी। उसकी कुछ समझ में नहीं आ रहा था। अंतत: उसने पूरे मामले से पुलिस अधिकारियों को अवगत कराने का निर्णय लिया। इसी क्रम में सोमवार को पीड़ित छात्रा ने एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जानकारी दी। उसने बताया कि तिवारीपुर थाने में शिकायत करने पर नाराज पूर्व पार्षद के पुत्र कृष्णपाल हमारे पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2 साल तक छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, पूर्व पार्षद का बेटा गिरफ्तार

नींद से जागी पुलिस

एसएसपी ने सिपाहियों के साथ छात्रा को तिवारीपुर थाने भेजकर कृष्णपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। देर रात पुलिस ने आरोपी नेता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि कृष्णपाल यादव का बड़ा भाई संदीप सजायाफ्ता बंदी है। एक साल पहले फर्जी पेरोल पर वह जेल से बाहर आ गया था। जानकारी होने पर तत्कालीन जेलर रामकुबेर सिंह ने संदीप यादव और उसके सहयोगियों के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया तो पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रावस्ती: DJ के शोर में नहीं पारंपरिक ढोल संग होगा दुर्गा विसर्जन, समिति ने की पहल
श्रावस्ती: DJ के शोर में नहीं पारंपरिक ढोल संग होगा दुर्गा विसर्जन, समिति ने की पहल
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
अंकिता भंडारी मामले का दुष्यंत गौतम से क्या है कनेक्शन? जानें- पूरी टाइमलाइन
अंकिता भंडारी मामले का दुष्यंत गौतम से क्या है कनेक्शन? जानें- पूरी टाइमलाइन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget