एक्सप्लोरर

Ayodhya News: मंत्री नरेंद्र कश्यप के सामने रेप पीड़िता ने लगाई मदद की गुहार, कहा- पुलिस नही कर रही सुनवाई

UP News: अयोध्या में गैंगरेप पीड़िता से मुलाकात के बाद मंत्री नरेंद्र कश्यप अन्य सदस्यों के साथ प्रेस वार्ता कर रहे थे. तभी एक रेप पीड़िता उनके रोने लगी और मदद की गुहार लगाई.

Ayodhya News: अयोध्या में गैंगरेप पीड़िता से मुलाकात के बाद जब भाजपा का प्रतिनिधिमंडल उस समय असहज हो गया, जब प्रेस वार्ता के दौरान ही एक और रेप पीड़िता उनके सामने पहुंच गई और उसने रो रो कर बताया कि उसके साथ किसी गैर ने नहीं बल्कि उसके अपनों ने ही हवस का शिकार बनाया है. पीड़िता ने मंत्री नरेंद्र कश्यप को बताया कि उसके ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया है.

यह पीड़िता पिछड़ी जाति की है इसका कहना है कि दलित समुदाय के एक युवक जिसके साथ इसकी दोस्ती थी उसने पहले दुराचार किया. पुलिस ने जब उस युवक को पकड़ा तो दबाव बनाकर उसकी कोर्ट मैरिज कर दी गई. शादी के बाद वह उसके साथ दिल्ली गई, जहां वह अपने परिवार के साथ रहता था. वहां पर भी युवक उसके साथ मारपीट करता था. वह किसी तरह रहती थी लड़के के भाई और पिता ने भी उसके साथ दुर्व्यवहार करने की कोशिश की, जिसकी शिकायत उसने दिल्ली में की थी.

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने दिलाया मदद का भरोसा
पीड़िता ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण मत्री और ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप के सामने रोते हुए बताया कि उसके पति के पिता ने जबरदस्ती उसके साथ बलात्कार किया. जब उसने यह बात जब अपने पति को बताई तो उसने भी अपने पिता का पक्ष लिया और घर से भगा दिया. इस बात की शिकायत लेकर जब वह गोंडा जनपद के उमरी बेगमगंज थाने पर पहुंची तो उसकी फरियाद किसी ने नहीं सुनी. उस समय से वह लगातार पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रही है लेकिन कोई सुन नहीं रहा है.  पीड़िता की बात सुनने के बाद मंत्री नरेंद्र कश्यप ने उसे हर संभव मदद का भरोसा दिया. 

पीड़िता ने बताया कि जिनसे मेरी शादी हुई है जब 376 उनके ऊपर लगा था, दबाव में मेरी शादी करवा दी गई थी. उसके बाद मुझे घर में लाकर मारपीट लड़ाई झगड़ा करता था.  उसके बाद मेरे ससुर ने मेरे साथ रेप किया. पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है. पीड़िता ने थाने के सिपाही पर आरोप लगाया कि एक सिपाही मुन्ना भारती कहते है 50000 का इंतजाम करो तो सब से कह के मुकदमा दर्ज करा दूंगा.

ये भी पढ़ें: आगरा: महिला और पुरुष इंस्पेक्टर से मारपीट पर एक्शन, एक ही कमरे में पकड़े गए थे दोनों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget