एक्सप्लोरर

Rampur News: रामपुर में पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, दावत खाने गया था, दिनदहाड़े बरसा दी गोलियां

Rampur Murder: मृतक आरिफ गांव में हो रही एक दावत में गया था. तभी हमलावरों ने दिनदहाड़े उस पर ताबड़तोड़ गालियां करके मौत के घाट उतार दिया था.

Rampur News: यूपी के रामपुर में पुरानी रंजिश में एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी गई. मामला बिलासपुर इलाके का है. हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है. मृतक युवक आरिफ करीब दो साल पहले हुई एक युवक की हत्या में शामिल था. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

खबर के मुताबिक मृतक आरिफ का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है. वो एक हत्या के मामले में आरोपी भी था और गैंगस्टर केस में जेल की सजा भी काट चुका है. दिनदहाड़े हुई इस हत्या के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और उसके बाद फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया.

पुरानी रंजिश में युवक की हत्या
रामपुर की तहसील बिलासपुर के सकटुआ गांव मे रहने वाले आरिफ की उस वक्त हत्या की गई जब वो भैंसिया गांव में दावत के लिए गया था. आरिफ 2021 में एक मर्डर में आरोपी था, जिसका उसकी हत्या करके बदला लिया गया है. यह पुरानी रंजिश थी और इसमें फ़रज़न्द नाम के शख्स का नाम सामने आ रहा है. पुलिस को इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है. तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया मृतक आरिफ का आपराधिक इतिहास रहा है. वो हत्या के एक मामले में आरोपी थी वहीं गैंगस्टर केस में जेल भी जा चुका है. सूत्रों के हवाले से ज्ञात हुआ है कि जिस हत्या मामले में वो आरोपी था, उसी के परिजनों का नाम इसमें आ रहा है. मृतक के परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है. अभियोग पंजीकृत करके शीघ्र इसका खुलासा किया जाएगा और जिन्होंने यह हत्या की है उनको शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा.

Uttarakhand News: टनल में भू-धंसाव ही नहीं उत्तराखंड ने झेली कई बड़ी त्रासदियां, जो दे गईं कभी न भूलने वाला दर्द

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में सार्वजनिक शौचालय पर किया कब्जा, पिता और पुत्र के खिलाफ केस दर्ज
यूपी में सार्वजनिक शौचालय पर किया कब्जा, पिता और पुत्र के खिलाफ केस दर्ज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR
आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR
मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget