एक्सप्लोरर

Hate Speech Case: आजम खान के खिलाफ हेट स्पीच मामले में अभियोजन पक्ष की हुई फाइनल बहस, 1 जुलाई को अगली सुनवाई

Rampur News: 2019 के लोकसभा चुनाव में आजम खान खुद रामपुर लोकसभा से प्रत्याशी थे. आजम खान के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया था.

SP Leader Azam Khan Hate Speech Case: सपा नेता आजम खान से संबंधित हेट स्पीच मामले में अभियोजन पक्ष की फाइनल बहस हुई. फाइनल बहस के बाद बचाव पक्ष जिरह करेगा. मामला 2019 लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान भड़काऊ भाषण देने का है. शहजाद नगर थाना क्षेत्र के धमोरा में आजम खान ने भड़काऊ भाषण दिया था. रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट (Rampur MP MLA Court) ने 1 जुलाई को अगली सुनवाई की तारीख तय की है. अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि थाना शहजादनगर में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है. मुकदमे में आजम खान अभियुक्त हैं.

आजम खान के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का मामला

आरोप है कि उन्होंने चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण दिया था. जनसभा में मुख्यमंत्री और तत्कालीन जिलाधिकारी समेत कई अधिकारियों के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी की गई. 2019 के चुनाव में आजम खान खुद रामपुर लोकसभा से प्रत्याशी थे. आजम खान के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया था. पत्रावली पर अभियोजन की तरफ से बहस की गई. बाकी बहस के लिए एमपी एलएलए की कोर्ट की तरफ से 1 जुलाई की तारीख नियत की गई है.

फाइनल बहस के बाद 1 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

कोर्ट में बहस के दौरान पूछे गए सवाल पर अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि फाइनल बहस है. फाइनल बहस के बाद बचाव पक्ष की तरफ से बहस की जाएगी. उसके बाद जजमेंट में फाइल ले जाएंगे. 8 अप्रैल 2019 को धमोरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भड़काऊ भाषण दिया गया था. बता दें कि बीते दिनों हेट स्पीच मामले में आजम खान को निचली अदालत ने तीन साल की सजा सुनाई थी. एमपी एमएलए कोर्ट ने आजम खान को हेट स्पीच मामले में बरी कर दिया था. 

Uttarakhand News: आपस में भिड़े BJP कार्यकर्ता, जमकर हुई मारपीट, कार्यक्रम में सीएम धामी भी हुए थे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट
झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
Embed widget