एक्सप्लोरर

Rampur: हेट स्पीच मामले में आजम खान को मिली रेगुलर बेल, कोर्ट से निकलकर बोले - 'बताने को कुछ नहीं बचा'

उत्तर प्रदेश के रामपुर में एमपी-एमएलए कोर्ट ने आजम खान को हेट स्पीच मामले में नियमत जमानत दे दी है. यह जानकारी रामपुर में उनके वकील जुबैर अहमद ने दी. अगली सुनवाई 2 दिसंबर को होगी.

UP News: सपा नेता आजम खान (Azam Khan) को हेट स्पीच मामले में नियमित जमानत मिल गई है. आजम खान मंगलवार को रामपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए थे और सुनवाई के बाद उनकी बेल को मंजूर कर दिया गया. अक्टूबर महीने में आजम खान को हेट स्पीच (Hate Speech) का दोषी पाते हुए तीन साल की सजा सुनाई गई थी. इसके बाद नियम के तहत रामपुर (Rampur) से उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी. 

कोर्ट से बाहर निकलने के दौरान जब आजम खान से पत्रकारों ने उनकी प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की तो उन्होंने कहा, 'कुछ बचा है अब कहने को'. आजम खान ने सजा के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. मामले में अगली सुनवाई 2 दिसंबर को होनी है. आजम खान के वकील जुबैर अहमद ने कोर्ट से बाहर आने के बाद पत्रकारों को बताया, "हेट स्पीच में दोषी ठहराए जाने के खिलाफ एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी. आज पेंडिग अपील पर सुनवाई थी, यह बेल पर सुनवाई थी. दोनों पक्षों को सुनने के बाद बेल मंजूर कर दी गई है. अपील के दौरान वह बेल पर रहेंगे. मामले में अगली सुनवाई 2 दिसंबर को होगी."

मतदाता सूची से भी हट चुका है आजम का नाम

27 महीने बाद सीतापुर की जेल से रिहा होने के बाद से आजम खान के लिए चीजें ठीक नहीं चल रहीं. एकतरफ खराब तबीयत के कारण उन्हें बार-बार अस्पताल के चक्कर लगाने पड़े, वहीं अब कानूनी मामले में वह उलझ गए हैं. हेट स्पीच मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद न केवल उनकी सदस्यता चली गई बल्कि मतदाता सूची से भी उनका नाम हटा दिया गया. सदस्यता रद्द होते ही वहां चुनाव की घोषणा भी कर दी गई. 5 दिसंबर को रामपुर में चुनाव कराए जाएंगे. सपा ने आसिम रजा को अपना उम्मीदवार घोषित किया, जिनका मुकाबला बीजेपी के आकाश सक्सेना से है. 

ये भी पढ़ें: Khatauli Bypoll: खतौली में बीजेपी पर जमकर बरसे जयंत चौधरी, इन मुद्दों को लेकर जनता से मांगे वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget