एक्सप्लोरर

Rampur Bypoll: सपा-रालोद के साथ भविष्य में गठजोड़ को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने खोले पत्ते, इशारों में कही ये बात

Rampur Bypoll: रामपुर में भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर ने कहा, ''आज हारे हुए प्रत्याशी को विजयी घोषित किया जा रहा है. सत्तारूढ़ पार्टी के लिए चुनाव में आधिकारिक मशीनरी का दुरुपयोग हो रहा है.''

Rampur By-Election 2022: भीम आर्मी (Bhim Army) प्रमुख चंद्रशेखर आजाद (Chanda Shekhar Azad) ने रामपुर (Rampur) विधानसभा क्षेत्र में पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के उम्मीदवार के समर्थन में गुरुवार को चुनाव प्रचार किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान आधिकारिक मशीनरी का दुरुपयोग किया जाता है. सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के खिलाफ ‘‘चुप्पी’’ चुनाव, लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करेगी.

सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप

रामपुर में पत्रकारों से बात करते हुए चंद्रशेखर ने कहा, ‘‘आज हारे हुए प्रत्याशी को विजयी घोषित किया जा रहा है. सत्तारूढ़ पार्टी के लिए चुनाव में आधिकारिक मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है. इस बार ये ‘‘चुप्पी’’ लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करेगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम और हमारी पार्टी मजबूती से सपा प्रत्याशी के साथ हैं. पुलिस द्वारा भय का माहौल बनाया जा रहा है और सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है. यह लोकतंत्र के खिलाफ है. यह जमीनी हकीकत है, जो मैं रामपुर में अनुभव कर रहा हूं.’’

भविष्य की योजनाओं पर क्या बोले चंद्रशेखर

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी का समर्थन कर रहे हैं. उन्होंने बुधवार को सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां से उनके घर पर मुलाकात भी की थी. सपा और राष्ट्रीय लोक दल के साथ गठजोड़ की अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में चंद्रशेखर ने कहा, ‘‘विपक्ष एकजुट हो रहा है.’’ हालांकि इस बारे में उन्होंने विस्तार से नहीं बताया. चंद्रशेखर ने कहा, ‘‘जब लोगों को धमकाया जाता है और वोट देने की अनुमति नहीं दी जाती है तो यह लोकतंत्र के लिए खतरा होगा.’’

दरअसल इस साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव में गोरखपुर सीट से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले आजाद को 7,453 वोट मिले थे. इस सीट पर उनकी जमानत जब्त हो गई थी.

आपको बता दें कि नफरत भरा भाषण देने के मामले में तीन साल की सजा सुनाए जाने के बाद आजम खां की विधानसभा सदस्यता खत्म किए जाने के चलते रामपुर विधानसभा सीट खाली हुई है. इस सीट पर उपचुनाव के तहत आगामी पांच दिसंबर को मतदान होगा और परिणाम की घोषणा आठ दिसंबर को होगी. सपा ने इस सीट पर आजम खां के करीबी आसिम राजा को टिकट दिया है जबकि बीजेपी ने आकाश सक्सेना को उम्मीदवार बनाया है. 

ये भी पढ़ें- UP By-Election: 'जो जिस भाषा में समझेगा, उसको उस भाषा में समझाने का काम भी करेंगे', सीएम योगी ने क्यों दिया ये बयान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद आ रहे CM योगी चुनाव से पहले दुरुस्त करेंगे बीजेपी के कील-कांटे, इस 12% वोट पर नजर
गाजियाबाद आ रहे CM योगी चुनाव से पहले दुरुस्त करेंगे बीजेपी के कील-कांटे, इस 12% वोट पर नजर
यूपी के मौलाना के बयान पर भड़के महंत रवींद्र पुरी, बोले- 5 हजार साल पहले थे भगवान श्रीकृष्ण
यूपी के मौलाना के बयान पर भड़के महंत रवींद्र पुरी, बोले- 5 हजार साल पहले थे भगवान श्रीकृष्ण
'गोल टोपी और लंबी दाढ़ी वाले...', अलीगढ़ के बीजेपी सांसद सीतश गौतम के बयान ने बढ़ाई हलचल
'गोल टोपी और लंबी दाढ़ी वाले...', अलीगढ़ के बीजेपी सांसद सीतश गौतम के बयान ने बढ़ाई हलचल
20 जुलाई को सोनम वांगचुक के मार्च में राकेश टिकैत भी होंगे शामिल? किसान नेता खुद साफ की तस्वीर
20 जुलाई को सोनम वांगचुक के मार्च में राकेश टिकैत भी होंगे शामिल? किसान नेता खुद साफ की तस्वीर

वीडियोज

अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें
Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप?
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े ट्रंप?
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, अब इस देश से खेलना का लिया फैसला
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, इस देश से खेलना का लिया फैसला
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे केएल राहुल? अचानक क्यों किया गया टीम से बाहर? जानें वजह
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे केएल राहुल? अचानक क्यों किया गया टीम से बाहर?
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Embed widget