एक्सप्लोरर

सैलून में बाल कटवा रहे पति ने नहीं उठाया फोन, नाराज बीवी ने घर पहुंचते ही ईंट मारकर फोड़ा सिर

UP News: रामपुर के थाना शाहाबाद इलाके करेथी गांव में एक युवक पत्नी का फोन उठाना महंगा पड़ा है. पत्नी ने ईंट मारकर पति का सिर फोड़ दिया. पति ने पुलिस से शिकायत की है.

Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक युवक को अपनी पत्नी का फोन नहीं उठाना बहुत महंगा पड़ गया. बाल कटवा कर जैसे ही युवक घर पहुंचा तो गुस्से से आग बबूला पत्नी ने ईंट मारकर पति का सिर फोड़ दिया. पति सैलून पर बाल कटवाने गया हुआ था. इस दौरान पत्नी के बार-बार कॉल करने के बाद भी पति कॉल रिसिव नहीं कर रहा था. इसी बात को लेकर नाराज बीवी ने युवक का सिर फोड़ दिया.

मामला रामपुर के शाहाबाद थाना इलाके के करेथी गांव का है जहां पति के फोन नहीं उठाने पर पत्नी इतना भड़क गई कि घर पहुंचते ही उस पर ईंट से हमला कर दिया. ईंट के हमले से पति के सिर में गंभीर चोटें आई हैं. पति-पत्नी के बीच के विवाद का मामला अब थाने पहुंच गया है. बताया जा रहा है कि नाई की दुकान पर मनोज बाल कटवाने के लिए गया था. इसी दौरान मनोज की पत्नी बबीता का कॉल आया तो मनोज ने बाल कटवाते हुए उसका फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा.

पति ने पुलिस से की शिकायत
हालांकि, उसने बाल कटवाने के बाद कॉल रिसीव की थी. मगर पत्नी को शक हो गया, उसने पति से बहस शुरू कर दी. आखिर में जब पति घर पहुंचा तो पत्नी बबीता ने उसपर अटैक कर दिया. आरोप है कि बबीता ने पहले मनोज के साथ हाथापाई की और फिर गुस्से में उसके सिर पर ईंट दे मारी. जिससे मनोज लहूलुहान हो गया. घायल मनोज की मरहम पट्टी कराई गई और मनोज ने पुलिस में इसकी शिकायत कर दी.

शाहाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दो दिन पहले पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था. पति मनोज ने थाने में शिकायत की थी लेकिन बाद में पत्नी भी थाने आ गयी थी और दोनों ने आपस मे बैठ कर फैसला कर लिया था. पति-पत्नी ने कहा कि हमारा आपस में फैसला हो गया है. इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है. अब पति पत्नी साथ रह रहे हैं. फोन कॉल रिसीव न करने पर पत्नी द्वारा पति का सिर फोड़ देने की घटना चर्चा में है.

ये भी पढ़ें: योग दिवस पर गोरखनाथ मंदिर में दिखा अद्भुत नजारा, बीजेपी नेता सुरेश खन्ना और रवि किशन ने किया योग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gorakhpur News: पूर्व पार्ष राजकुमार चौहान की हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान बदमाशों ने मारी गोली
गोरखपुर: पूर्व पार्ष राजकुमार चौहान की हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान बदमाशों ने मारी गोली
कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल
कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल
Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार ने जारी की नई SOP, प्रतिदिन 2650 कमर्शियल LPG सिलेंडर देने का फैसला
उत्तराखंड सरकार ने जारी की नई SOP, प्रतिदिन 2650 कमर्शियल LPG सिलेंडर देने का फैसला
Jhansi News: पुलिस हिरासत में जिला अस्पताल से फरार हुआ बदमाश, लापरवाही पर 2 सिपाही सस्पेंड
झांसी: पुलिस हिरासत में जिला अस्पताल से फरार हुआ बदमाश, लापरवाही पर 2 सिपाही सस्पेंड

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धुएं का गुबार, ऊंची लपटें', काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल
'धुएं का गुबार, ऊंची लपटें', काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल
कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल
कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
'धुरंधर द रिवेंज' के बाद आएगी ‘धुरंधर 3’? आदित्य धर कर रहे स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाने की तैयारी?
'धुरंधर द रिवेंज' के बाद आएगी ‘धुरंधर 3’? आदित्य धर कर रहे स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाने की तैयारी?
Rajya Sabha Election Result 2026: राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
गर्मी शुरू होते ही परेशान करने लगे हैं मच्छर, बिना स्प्रे या कॉइल करें इनका काम तमाम
गर्मी शुरू होते ही परेशान करने लगे हैं मच्छर, बिना स्प्रे या कॉइल करें इनका काम तमाम
अब घर पर उगाइए पिस्ता का पौधा, सही तरीका अपनाकर पा सकते हैं अपना छोटा-सा गार्डन
अब घर पर उगाइए पिस्ता का पौधा, सही तरीका अपनाकर पा सकते हैं अपना छोटा-सा गार्डन
Embed widget