एक्सप्लोरर

Ramnagar: पीएम मोदी की घोषणा का असर, गर्जिया माता मंदिर को विकसित करने के लिए 9 करोड़ का बना बजट

Ramnagar Girija Devi Temple News: मंदिर का दर्शन करने अमीर घराने के लोग भी पहुंचते हैं. गर्जिया माता मंदिर की टाइल धीरे-धीरे दरकने लगी हैं. दरार लगातार बढ़ती जा रही हैं.

Uttarakhand News: उत्तराखंड दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा का असर दिखने लगा है. कुमाऊं के मंदिरों को फिर से ठीक करने की कवायद शुरू हो गई है. प्रधानमंत्री ने संबोधन में मानस खंड के अंतर्गत आने वाले तमाम मंदिरों का पुनर्निर्माण करने की घोषणा की थी. राज्य सरकार मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत पौराणिक मंदिरों को विकसित कराने में जुट गई है. इसी क्रम में रामनगर स्थित गर्जिया माता मंदिर के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है. 9 करोड़ से भी ज्यादा का बजट शासन को भेजा गया है. बजट की स्वीकृति मिलने के बाद गर्जिया माता मंदिर का विकास किया जाएगा. गर्जिया मंदिर का इतिहास हजारों वर्ष पुराना है.

पौराणिक मंदिर को संरक्षित करने पर खर्च होंगे 9 करोड़

मान्यता है कि गिरिराज हिमालय की पुत्री गर्जिया माता टीले पर विराजमान हैं. गर्जिया माता पार्वती का स्वरूप मानी जाती हैं. गर्जिया माता मंदिर कोसी नदी के बीचो-बीच टीले पर स्थित है. गंगा के स्वरूप कोसी को शास्त्रों में कौशिकी नदी भी कहा जाता है. हजारों लोगों की आस्था नदी के प्रति बनी रहती है.

गर्जिया माता का जिक्र स्कंद पुराण में आता है. मंदर का दर्शन करने अमीर घराने के लोग भी पहुंचते हैं. गर्जिया माता मंदिर की टाइल धीरे-धीरे दरकने लगी है. दरार लगातार बढ़ती जा रही है. सुरक्षा के लिए मंदिर को तिरपाल से ढांका गया था. टीले को बचाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. राज्य सरकार ने टीले का संरक्षण करने के लिए 9 करोड़ से भी ज्यादा का बजट बनाया.

बजट की मंजूरी के बाद शुरू कराया जाएगा विकास कार्य

गर्जिया माता मंदिर के पुजारी ने भी सरकार से जल्द दखलअंदाजी की मांग की है. संस्कृति सचिव हरिश्चंद्र ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इच्छा के अनुसार गर्जिया माता मंदिर का भव्य स्वरूप बचाए रखने में कामयाब होंगे. बजट की स्वीकृति के बाद फौरन निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि मानस खंड के अंतर्गत आने वाले तमाम मंदिरों की देखरेख का काम शुरू कर दिया गया है. उत्तराखंड के मंदिरों से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी है. उत्तराखंड सरकार का काम विभाग बखूबी निभाएगा. गर्जिया माता मंदिर का दर्शन करने सालाना लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं. प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी समय-समय पर दर्शन करने आते हैं. उनका गर्जिया माता मंदिर में अटूट विश्वास है. 

Congress Vs SP: कांग्रेस और सपा के विवाद में बसपा ने दी पहली प्रतिक्रिया, अखिलेश यादव पर किया बड़ा दावा, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget