एक्सप्लोरर

Ramlala Pran Pratishtha: राम मंदिर से कोई भक्त नहीं जाएगा खाली, प्रसाद वितरण के लिए लगेगी आधुनिक मशीन

Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए इंतज़ाम किए जा रहे हैं. मंदिर में प्रसाद वितरण के लिए भी आधुनिक मशीन लगेगी.

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है और अब वह तारीख भी नजदीक आ गई है जिसका हर राम भक्त को इंतजार था. 22 जनवरी 2024 वो तारीख है जो इतिहास के पन्नों में दर्ज होने जा रही है. इस बीच भगवान रामलला का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. रोजाना लाखों की संख्या में राम भक्त दर्शन कर रहे हैं. दर्शन करने के बाद रामलला के भक्त को प्रसाद दिया जाता है यह प्रसाद राम लला के मंदिर परिसर में ही दिया जाता है. 

भगवान राम लला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम भक्तों को प्रसाद परकोटे के पास दिया जाएगा, क्योंकि रामलला के मंदिर में विराजमान होने के बाद भक्तों की संख्या बढ़ जाएगी, जिसको देखते हुए श्री राम जन्मभूमि से ट्रस्ट ने यह निर्णय लिया है. तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का यह भी कहना है कि आगामी दिनों में प्रसाद वितरण की जो व्यवस्था है यह आधुनिक मशीन के द्वारा की जाएगी, जिससे कोई भी राम भक्त प्रसाद लिए बिना ना जा सके. इसके लिए आधुनिक मशीन लगाई जाएगी रामलला के मंदिर में विराजमान होने के बाद ये मशीन लगाई जाएगी.

प्रसाद के लिए लगाई जाएंगी आधुनिक मशीनें
भगवान रामलला का दर्शन करने वाले राम भक्तों की आस्था को देखते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट अब राम भक्तों को प्रसाद वितरण करने के लिए आधुनिक मशीन लगाएगी. यह मशीन भगवान राम लला का दर्शन करने के बाद आगे की ओर बढ़ते ही मशीन के द्वारा प्रसाद प्राप्त होगा. जिस प्रसाद को राम भक्त दर्शन करने के बाद अपने घर ले जाते हैं. ये प्रसाद अयोध्या में ही बन रहा है और इसकी पैकिंग भी यहीं होती है. 

ट्रस्ट की ओर से दी गई ये जानकारी
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा ने बताया कि प्रसाद का कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता है आने वाले सभी राम भक्तों को प्रसाद दिया जाता है लेकिन, रामलला के मंदिर में विराजमान होने के बाद यह प्रसाद मशीन के द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी. जिससे कोई भी रामभक्त बिना प्रसाद लिए ना जा सके. दिन प्रतिदिन राम भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है. जिसके लिए तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मशीन से प्रसाद वितरण करने का काम करने जा रही है. इस दौरान स्वच्छता का ख़ास ध्यान रखा जाएगा. 

रामलला का प्रसाद बनाने वाले दुकानदार अवधेश अग्रहरि ने कहा, हम लोग प्रभु की कृपा से तन मन धन से पूरा परिवार इसमें लगा रहता है और प्रभु की ऐसी कृपा बनी निरंतर हम लोग प्रसाद का काम प्रभु की सेवा में देते रहे. ट्रस्ट के द्वारा जो भी आदेश मिला है उस पर हम सारे लोग लग करके प्रसाद बना रहे हैं. प्रतिदिन इसका स्टॉक करके प्रभु की सेवा में भेजने का कार्य कर रहे हैं.

Ram Mandir Opening: राम लला की आरती में शामिल होने का सुनहरा मौका, घर बैठे मिलेगा पास, जानें- प्रॉसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी का मशहूर औरंगाबाद हाउस, कभी तय होती थी पूरे UP की राजनीति
वाराणसी का मशहूर औरंगाबाद हाउस, कभी तय होती थी पूरे UP की राजनीति
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
रामभद्राचार्य की बढ़ी मुश्किलें? ब्राह्मणों की उपजातियों पर टिप्पणी केस में सुनवाई आज
रामभद्राचार्य की बढ़ी मुश्किलें? ब्राह्मणों की उपजातियों पर टिप्पणी केस में सुनवाई आज
यूपी चुनाव के लिए BSP के 100 उम्मीदवार तैयार! मायावती करेंगी नामों का ऐलान
यूपी चुनाव के लिए BSP के 100 उम्मीदवार तैयार! मायावती करेंगी नामों का ऐलान

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget