एक्सप्लोरर

मायावती को लेकर पूछे गए सवाल पर रामगोपाल को आया गुस्सा, बोले- '23 मई की शाम 5 बजे दूंगा जवाब'

रामगोपाल यादव से जब मायावती के पीएम बनने को लेकर सवाल पूछा गया तो वो भड़क गए। रामगोपाल ने कहा कि- 'क्या मैं मूर्ख दिख रहा हूं कि अभी इस सवाल का जवाब दे दूं, 23 तारीख की शाम 5 बजे इसका जवाब दूंगा।'

लखनऊ, एबीपी गंगा। लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण में  प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों- मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली, पीलीभीत में मतदान जारी है। इन 10 सीटों में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, जयाप्रदा और आजम खान समेत कई बड़े नेता मैदान में हैं। सैफई में रामगोपाल यादव के साथ बेटे अक्षय यादव भी मतदान करने पहुंचे थे। फिरोजाबाद सीट पर सपा से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव और उनके भतीजे एवं सपा प्रत्याशी अक्षय यादव आमने-सामने हैं। अक्षय इस सीट से मौजूदा सांसद हैं, जबकि शिवपाल पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

भड़क गए रामगोपाल

मतदान के बाद रामगोपाल यादव ने दावा किया गठबंधन 10 में से 10 सीटों पर जीत दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि वीवीपैट बहुत अच्छा काम कर रही है और साइकिल बहुत आगे निकल रही है, उन्होंने कहा कि लोग ये मान कर चल रहे हैं कि इस गठबंधन को कोई हरा नहीं सकता है। इसी बीच जब रामगोपाल यादव से जब मायावती के पीएम बनने को लेकर सवाल पूछा गया तो वो भड़क गए। रामगोपाल ने कहा कि- 'क्या मैं मूर्ख दिख रहा हूं कि अभी इस सवाल का जवाब दे दूं, 23 तारीख की शाम 5 बजे इसका जवाब दूंगा।'

कांग्रेस की अपनी सोच है

रामगोपाल यादव ने यह भी  कहा कि, 'सारा देश जानता है जब से ये (बीजेपी) सत्ता में आए हैं, तब से सीमाएं सिकुड़ रही हैं, अगर राष्ट्र को ही नहीं बचा पाएंगे, तो राष्ट्रवाद कहां से?' बीजेपी की 300 सीटों के सवाल पर रामगोपाल यादव ने कहा कि बीजेपी इतनी सीटें लड़ ही नहीं रही हैं। कांग्रेस के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस बड़ी पार्टी है, उनकी अपनी सोच है।

दांव पर प्रतिष्ठा

बता दें कि तीसरे चरण में 95.5 लाख पुरुषों और 80.9 लाख महिलाओं समेत कुल एक करोड़ 76 लाख मतदाता कुल 120 प्रत्याशियों में से अपने प्रतिनिधि चुनेंगे। इस चरण के लिए कुल 12,128 मतदान केन्द्र और 20,116 मतदेय स्थल बनाये गये हैं। तीसरे चरण में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव (मैनपुरी) के साथ-साथ आजम खान (रामपुर), उनकी प्रतिद्वंद्वी जयाप्रदा, शिवपाल सिंह यादव (फिरोजाबाद), वरुण गांधी (पीलीभीत) और संतोष गंगवार (बरेली) जैसे दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
CM योगी की जनता को बड़ी राहत, अब इतने रुपये किलो मिलेगी चीनी
CM योगी की जनता को बड़ी राहत, अब इतने रुपये किलो मिलेगी चीनी
Watch: वाराणसी में मंच पर MLC प्रत्याशी से नाराज हुए CM योगी? वायरल वीडियो से चर्चा
वाराणसी में मंच पर MLC प्रत्याशी से नाराज हुए CM योगी? वायरल वीडियो से चर्चा
रामपुर: गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ा एक्शन, 2 आरोपियों की 65 लाख की संपत्ति कुर्क
रामपुर: गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ा एक्शन, 2 आरोपियों की 65 लाख की संपत्ति कुर्क

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget