एक्सप्लोरर

Kanpur News: कानपुर दौरे पर हैं राष्ट्रपति Ram Nath Kovind, जानिए कितनी सैलरी है और क्या सुविधाएं हैं?

Kanpur News: देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज अपने दो दिवसीय दौरे के लिए कानपुर पहुंच रहे हैं. जहां वो शहर के अपने 32 करीबियों से मुलाकात करेंगे और उनका हालचाल जानेंगे.

Kanpur News: देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज यानि 24 नवंबर को अपने दो दिवसीय दौरे के लिए कानपुर पहुंच रहे हैं. जहां वो शाम को 5 बजे शहर के अपने 32 करीबियों से मुलाकात करेंगे. वहीं कुछ वक्त पहले जब वो यूपी का दौरा करने गए थे तो एक भाषण के दौरान उन्होंने अपनी सैलरी का जिक्र किया था. उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति देश के सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले शख्स हैं, लेकिन अगर मैं सबसे ज्यादा सैलरी पाता हूं, तो टैक्स भी तो उसी हिसाब से देता हूं, राष्ट्रपति के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी काफी दिनों तक इसकी चर्चा हुई थी. तो चलिए आज इस रिपोर्ट में हम आपको राष्ट्रपति को मिलने वाली सैलरी और सुविधाओं के बारे में बताते हैं. 

सामान्य परिवार में लिया जन्म

कोविंद एक सामान्य से परिवार में पैदा हुए. उनका बचपन बेहद गरीबी में बीता. इसका जिक्र उन्होंने राष्ट्रपति पद की शपथ लेते हुए भी किया था. उन्होंने उस वक्त बताया था, '' बचपन में फूस की छत से पानी टपकता था. हम भाई-बहन दीवार के सहारे खड़े होकर बारिश बंद होने का इंतजार करते थे. आज भी जब बारिश हो रही है तो न जाने हमारे देश में ऐसे कितने ही रामनाथ कोविंद होंगे जो बारिश में भीग रहे होंगे, खेती कर रहे होंगे और शाम को रोटी मिल जाए इसके लिए मेहनत में लगे होंगे.'' उनकी बातों से साफ पता चलता है कि कितनी तकलीफों के बाद वह यहां तक पहुंचे हैं.

कितनी है सैलेरी

  • 2017 तक राष्ट्रपति को प्रति माह 1.50 लाख रुपये मिलते थे जो देश के शीर्ष नौकरशाहों, उच्च प्रमुखों और कैबिनेट मंत्रियों की तुलना में कम था. 2017 में ही इसे बढ़ाकर 5 लाख रुपये प्रति माह कर दिया गया.
  • भारत के राष्ट्रपति की तनख्वाह 5 लाख रुपये प्रतिमाह होती है. सबसे खास बात ये है कि यह सैलेरी टैक्स फ्री होती है.
  • पांच लाख रुपये सैलेरी के अलावा भी राष्ट्रपति को खई अन्य सुविधाए मिलती है. राष्ट्रपति को मुफ्त में आवास भी मिलता है जो 5 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है.
  • इसके अलावा मुफ्त चिकित्सा सुविधाएं भी दी जाती है. निःशुल्क फ़ोन की सुविधा, मुफ्त यात्रा सुविधाएं, मुफ्त पेट्रोल और सचिवालय स्टाफ पर प्रति वर्ष 60,000 रुपये का कार्यालय खर्च भी दिया जाता है.

कौन सी कार है राष्ट्रपति कोविंद के पास, क्या है कीमत

राष्ट्रपति की कार महज एक कार नहीं बल्कि वह अभेद्य किला जैसा होता है. इस वक्त राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास S-600 मर्सिडीज बेंज गार्ड रेंज की कार है. इस कार को सिर्फ अलग-अलग देशों के राष्ट्र प्रमुख या कुछ विशेष सुरक्षा प्राप्त लोगों को भी दिया जाता है.

इस कार की खासियत जानकर आप हैरान रह जाएंगे हैं. इस कार में 12 सिलेंडर का स्मूद ड्राइविंग इंजन लगा हुआ है. कार का व्हीलबेस 4123 मिलीमीटर है जो इसे जमीन पर टिके रहने में मदद करता है. सुरक्षा तो ऐसी कि दुश्मन बाल भी न बांका कर सके. इस कार में दो स्टेज एयरबैग लगा हुआ है. कार के पिछले हिस्से में चार सीट हैं. ये बिल्कुल आमने-सामने हैं. इतना ही नहीं सीटों पर थ्री प्वाइंट सीट बेल्ट लगाई गई है. कार के सभी शीशे बुलेटप्रूफ है.

अगर कहीं से भी असुरक्षा की स्थिति का शक भी होता है तो कार में पैनिक बटन है. इसे दबाते ही कार लॉक हो जाता है. इतना ही नहीं सभी जरूरी सुरक्षा की जगहों पर पैनिक बटन दबाते ही सिग्नल चली जाती है. इसकी कीमत की बात करें तो S-600 मर्सिडीज बेंज गार्ड रेंज की कार 10 करोड़ 50 लाख रुपए है.

ये भी पढ़ें-

UP Board Exams 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद होंगी 10वीं और 12वीं की UP Board परीक्षाएं, जनवरी में होंगे प्री-बोर्ड एग्जाम्स, पढ़ें डिटेल्स

Arvind Kejriwal का चौंकाने वाला दावा- आप में शामिल होना चाहते हैं पंजाब कांग्रेस के 25 विधायक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात
लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ अखिलेश यादव ने लोकसभा बीजेपी के साथ कांग्रेस को भी घेर लिया? दिया ये बयान
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ ने लोकसभा में BJP के साथ कांग्रेस को भी घेरा ? दिया ये बयान
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का बागपत में अंतिम संस्कार, मंत्री असीम अरुण भी अंतिम यात्रा में हुए शामिल
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का बागपत में अंतिम संस्कार, मंत्री असीम अरुण भी अंतिम यात्रा में हुए शामिल

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget