एक्सप्लोरर

राम मंदिर के परकोटा में 31 मई को होगी शिवलिंग की स्थापना, निपेंद्र मिश्रा ने दी बड़ी जानकारी

Ayodhya News: अयोध्या स्थित राम मंदिर को लेकर श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है. आगामी 2 महीने में राम भक्त राम मंदिर में सभी मठ मंदिर के दर्शन पूजन कर सकेंगे. निर्माण समिति अध्यक्ष ने इसकी जानकारी दी.

Ram Mandir News: अयोध्या आने वाले राम भक्तों को जल्दी ही बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है. अब आगामी 2 महीने में राम भक्त राम मंदिर में सभी मठ मंदिर के दर्शन पूजन कर सकेंगे. इस बात की जानकारी अयोध्या पहुंचे भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने दी है. दरअसल अयोध्या में तीन दिवसीय भवन निर्माण समिति की बैठक चल रही है. बैठक के दूसरे दिन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने राम मंदिर से जुड़े अहम जानकारी मीडिया से साझा की है.

अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर का निर्माण दिसंबर 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा तो वहीं राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय का भी निर्माण कार्य तीव्र गति के साथ किया जा रहा है. राम कथा संग्रहालय और सभागार का काम भी मार्च अप्रैल 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. आगामी 2 महीने में राम मंदिर के सभी स्थानों पर राम भक्त दर्शन पूजन भी कर सकेंगे. इतना ही नहीं राम मंदिर में कितना सोना लगा है, इस बात की जानकारी आगामी 2 से 3 दिनों में दी जाएगी. मुंबई के एक भक्त ने राम मंदिर में सोना दान किया है.

मंदिर के चारों ओर बनाया जाएगा बाउंड्री
वही मंदिर के चारों तरफ 4 किलोमीटर लंबी बाउंड्री बनाई जाएगी जिसका निर्माण भी जल्द पूरा शुरू किया जाएगा. इसके अलावा राम मंदिर में जितने भी मंदिर का निर्माण चल रहा है, उसका निर्माण भी पूरा कर लिया गया है. उन मंदिरों की मूर्ति भी पहुंच गई है. 31 तारीख को राम मंदिर परिसर में भगवान शंकर की स्थापना की जाएगी तो वही 3 जून से राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान भी शुरू होगा. पटकोटा का निर्माण भी लगभग 90 फीसदी पूरा कर लिया गया है. जून और जुलाई में इसका भी कार्य पूरा हो जाएगा.

निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने राम मंदिर निर्माण को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि परकोटा में 31 मई को भोलेनाथ विराजमान होंगे. जितनी भी मूर्तियां स्थापित हो गई है उनके प्राण प्रतिष्ठा के लिए 3 जून से अनुष्ठान शुरू होगा और 5 जून को प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. 

राम मंदिर निर्माण को लेकर नृपेंद्र मिश्र क्या बोलें?
नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि मंदिर अब अपनी पूर्णता की ओर है. परकोटा का 90 फीसदी कार्य जुलाई तक पूर्ण हो जायेगा. 2025 के अंत तक राम मंदिर के सभी निर्माण पूर्ण हो जाएंगे. लक्ष्य प्राप्ति की तरफ हम लोग पूरी तरह से आश्वासित है कि मंदिर का निर्माण कार्य दिसंबर 2025 तक पूर्ण हो जाएगा. संग्रहालय और सभागार का कार्य अभी शुरू हुआ है. इसका कार्य अप्रैल 2026 तक पूर्ण होने की उम्मीद है. श्रद्धालु अप्रैल 2026 से संग्रहालय का अवलोकन कर सकेंगे. राम मंदिर के परिसर में सभी स्थानों पर दो माह के अंदर श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति दे दी जाएगी.

यह भी पढ़ें- तेज प्रताप यादव पर हुए एक्शन को लेकर सपा की प्रतिक्रिया, लालू प्रसाद यादव को दी ये सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Muzaffarnagar News: नशीला पदार्थ खिलाकर रेप, फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव; 4 पर केस दर्ज
नशीला पदार्थ खिलाकर रेप, फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव; 4 पर केस दर्ज
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
UP Weather: यूपी में बदलने वाला है मौसम, आज लखनऊ समेत 37 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बदलने वाला है मौसम, आज लखनऊ समेत 37 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget