एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: हरदोई से अयोध्या तक स्केटिंग करते हुए जा रहे युवक, कहा- 'भगवान राम का आया बुलावा'

Ramlala Pran Pratishtha: हरदोई के दो दोस्त स्केटिंग करते हुए अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं. उन्होंने कहा कि उनके मन में विचार आया कि वह भगवान राम के दर्शन के लिए अपने हुनर को प्रदर्शित करते हुए जाएं.

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में कल यानी 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होनी है. भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश के कोने-कोने में उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है. देशभर में भगवान राम को लेकर एक अलग ही आस्था देखने को मिलती है. हरदोई शहर के भी दो युवक स्केटिंग करते हुए अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं.

इसको लेकर तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति भी गर्भ ग्रह में स्थापित कर दी गई है. भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोग अलग-अलग तरह से अपनी आस्था को जाहिर कर रहे हैं. कोई कार से गुजरात से अयोध्या पहुंचा है तो कोई दौड़ते हुए अयोध्या तक पहुंच रहा है हरदोई जनपद से लगे सीतापुर से भी लड्डू को लेकर श्रद्धालु पहुंचे हैं जिनका भोग लगाया जाएगा. 

हनुमान जी के दर्शन कर की यात्रा की शुरुआत
वहीं, गुजरात से विशाल धूपबत्ती भी अयोध्या पहुंची है, इन्हीं सबके बीच हरदोई शहर के भी दो युवाओं ने भगवान राम को लेकर अपनी आस्था प्रतीत की है. हरदोई के यह दोनों युवक स्केटिंग करते हुए अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं. शहर के रेलवे गंज व बिलग्राम चुंगी के रहने वाले दो युवा भगवान राम के जन्म भूमि अयोध्या के लिए स्केटिंग करते हुए रवाना हुए है. युवाओं द्वारा भगवान राम के सेवक हनुमान जी के दर्शन कर अपनी यात्रा की शुरुआत की है. 

स्केटिंग करते हुए जा रहे प्रियांशु पांडे ने बताया कि भगवान राम की होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उनके मन में विचार आया कि वह भगवान राम के दर्शन के लिए अपने हुनर को प्रदर्शित करते हुए दर्शन के लिए जाएं. इसके लिए उनके द्वारा अपने एक अन्य साथी को तैयार किया और दर्शन के लिए निकल गए हैं. स्केटिंग करते हुए जाने पर उन्होंने कहा कि भगवान राम उनकी ही नहीं बल्कि देश की आस्था है. 

1 वर्ष से कर रहे हैं स्केटिंग 
इस दिन का पूरे भारतवर्ष को बेसब्री से इंतजार था. 22 तारीख को वह दिन आ गया है जिस दिन भगवान राम अपने मंदिर में विराजमान होंगे. प्रियांशु ने बताया कि लगभग 1 वर्ष से वह स्केटिंग कर रहे हैं .अचानक उन्हें लगा कि भगवान राम का बुलावा आया है तो उन्हें जाना चाहिए. इसीलिए उन्होंने अयोध्या तक स्केटिंग करते हुए सड़क मार्ग से जाने का निर्णय लिया है.

ये भी पढ़ें: UP Politics: यूपी कांग्रेस की हुई बैठक, सीनियर नेताओं ने तय की आगे की रणनीति, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget