एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: बेगूसराय से साइकिल पर सवार राम भक्त जा रहे अयोध्या, बोले- 'मोदी योगी मेरे लिए राम लक्ष्मण'

Ram Mandir News: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है. कई राम भक्त अयोध्या के लिए निकल पड़े हैं जिनमें मनीष कुमार भी शामिल हैं. जो साइकिल से अयोध्या जा रहे हैं.

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर दुनियाभर के राम भक्तों में उत्सव का माहौल है. हर कोई अपने-अपने खास तरीके से भगवान राम के लिए भक्ति जाहिर कर रहा है. कोई भक्त अपने सिर पर राम मंदिर का मॉडल लेकर घूम रहा है, तो कोई घर-घर जाकर लोगों से 22 जनवरी को दीप जलाकर प्रभु का स्वागत करने का आग्रह कर रहा है.

राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर पूरे देश में भक्ति भावना चरम पर है. हर कोई इस शुभ अवसर पर मंदिर पहुंचना चाहता है. प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर का कपाट भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा. इस ऐतिहासिक दृश्य के साक्षी बनने के लिए देश विदेश के कई लोग अयोध्या की ओर अभी से ही रूख कर रहे हैं. ऐसे में एक राम भक्त ने बेगूसराय से अयोध्या के लिए साइकिल से यात्रा शुरू की है. 

नंगे पांव साइकिल से जा रहे अयोध्या

उनका लक्ष्य है कि वह 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर के उद्धाटन समारोह में शामिल हों. नंगे पांव साइकिल से अयोध्या तक के सफर पर निकले राम भक्त मनीष कुमार ने कहा कि भगवान राम अपने मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं. इस ऐतिहासिक दृश्य को देखना हर हिंदू, राम भक्त का एक सपना है. इसीलिए वह अपने घर से अयोध्या साइकिल से जा रहे हैं. 

"मोदी-योगी मेरे लिए राम लक्ष्मण के समान"

अपनी यात्रा के बाबत उन्होंने बताया कि वह लगभग 400 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर अयोध्या पहुंचेंगे. बेगूसराय से अयोध्या जाते समय आजमगढ़ पहुंचने पर उन्होंने कहा कि अपनी यात्रा के दौरान वह केवल फल व पानी ही ग्रहण कर रहे हैं. उनका संकल्प है कि रामलला के दर्शन के उपरांत ही वह नमक ग्रहण करेंगे और साथ-साथ यह भी कहा कि उनके लिए मोदी राम हैं, तो योगी लक्ष्मण के समान हैं. 

ये भी पढ़ें- 

Ram Mandir Inauguration: सोने की परत चढ़ा 500 किलो का नगाड़ा पहुंचा अयोध्या, दूर-दूर तक सुनाई देगी आवाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नारी शक्ति कर रहीं स्टार्टअप्स का नेतृत्व', CM योगी ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं
'नारी शक्ति कर रहीं स्टार्टअप्स का नेतृत्व', CM योगी ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं
'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप
'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप
UP के 9.18 लाख किसानों को 483 करोड़ की मदद देंगे CM योगी, सोमवार को जारी होगी राशि
UP के 9.18 लाख किसानों को 483 करोड़ की मदद देंगे CM योगी, सोमवार को जारी होगी राशि
UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल
UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget