एक्सप्लोरर

Ram Mandir उद्घाटन के लिए आमंत्रण भेजना शुरू, बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार ने जताई ये इच्छा

Ram Mandir Inauguration: श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने राम मंदिर उद्घाटन के लिए आमंत्रण पत्र भेजने शुरू कर दिए हैं. अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा.

Ayodhya News: भगवान राम लला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को अभिजीत मुहूर्त में की जाएगी. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर के लोगों को आमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है. विशेष तौर पर 5 जुलाई 2005 को अयोध्या में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को भी आमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं. 

बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार ने जताई इच्छा 
बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने उद्घाटन समारोह से पहले खास इच्छा जाहिर की है. उन्होंने कहा कि भगवान राम का मंदिर बन चुका है. दर्शन करने भी लोग देश-विदेश से आ रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आ रहे हैं. सभी लोग को आना भी चाहिए, भगवान से लोगों की आस्था जुड़ी हुई है.

उन्होंने कहा कि हमारी भी आस्था है कि अयोध्या का विकास हो, लोगों को रोजगार मिले. लोग भगवान का दर्शन करें. प्राण प्रतिष्ठा में लोग अपनी-अपनी हाजिरी लगाकर भगवान से प्रार्थना करें. अगर हमको भी निमंत्रण मिलता है तो हम भी जाएंगे. हमें कोई भी ऐतराज नहीं है. हमारे लिए सभी हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी मेरे भाई हैं. 

दस दिन पहले से जलेगा विश्व का सबसे बड़ा दीपक
तपस्वी छावनी के जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि साधु संतों को निमंत्रण मिलने शुरू हो गए हैं. इसमें बहुत ही खुशी है. हमने राम मंदिर का निर्णायक आंदोलन भी किया है. उद्घाटन के कार्यक्रम को लेकर हमने 7.50 करोड़ का एक टेंडर दिया है. एक महाराज दशरथ दीपक बनवा रहा हूं जो 10 दिन पहले से जलेगा. ये विश्व का सबसे बड़ा दीपक होगा. जो राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में जलाया जाएगा. निमंत्रण बंटने शुरू हो गए हैं, लेकिन हमारे पास अभी नहीं आया है. भेजेंगे या नहीं भेजेंगे, ये नहीं पता. 

उद्घाटन में शामिल होना चाहता है ये परिवार
अयोध्या में हुए आतंकी हमले में मारे गए रमेश पांडे के भाई सुरेश पांडे ने कहा कि रमेश पांडे हमारे छोटे भाई थे. 2005 में 5 जुलाई को बम विस्फोट में राम जन्मभूमि परिसर के पास में उनकी मृत्यु हो गई थी. आज तक कोई भी सहायता मिली नहीं है. न ही कोई मंत्री आता है. एक छोटी सी बच्ची है. उनकी पत्नी हम लोगों के साथ में रहती हैं. पूजा पाठ करके घर को चला रहे हैं. अभी तक निमंत्रण पत्र नहीं मिला है. 

ये भी पढ़ें: Bareilly News: किसान की हत्या का मामला गरमाया, पुलिसकर्मियों के घरों पर बुल्डोजर चलाने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
महोबा में कच्चा मकान ढहने से मासूम की मौत, 4 घायल, PM आवास न मिलने पर आक्रोश
महोबा में कच्चा मकान ढहने से मासूम की मौत, 4 घायल, PM आवास न मिलने पर आक्रोश
लखनऊ हत्याकांड से लेकर नेहा बोरा पोस्टर विवाद तक, BJP पर बरसे सपा सांसद
लखनऊ हत्याकांड से लेकर नेहा बोरा पोस्टर विवाद तक, BJP पर बरसे सपा सांसद
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget