एक्सप्लोरर

Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर के लिए पुजारियों की होगी ट्रेनिंग, 225 लोगों में से 20 का होगा चयन फिर जारी होगी लिस्ट

UP News: अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के साथ-साथ रामलला की पूजा पाठ के लिए 20 पुजारियों की भी नियुक्ति की जाएगी. इन पुजारियों की नियुक्ति के लिए 3 हजार ऑनलाइन आवेदन आए थे.

Ram Mandi News: अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में एक तरफ प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर हैं, तो वहीं रामलाल के गर्भ गृह में विराजमान होने के बाद उनकी पूजा रामनंदीय परंपरा से की जाएगी. रामलला की विधिवत पूजा के साथ-साथ आरती और भोग लगाने के लिए प्रशिक्षित पुजारी को वहां नियुक्त किया जाएगा. इस काम को करने के लिए राम मंदिर ट्रस्ट की श्री राम विधि विधान सेवा समिति ने पुजारियों के चयन के लिए मंदिर की वेबसाइट पर लोगों से ऑनलाइन आवेदन मांगा था.

ऐसे हुआ चयन

वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन खुलने पर पूरे देश से 3 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे. इसमें से इन लोगों के एक तय मानक के अनुरूप लिखित टेस्ट लिए गए. टेस्ट में 225 अभ्यर्थी सफल हुए जिनका कि मंदिर समिति से जुड़ी एक साक्षात्कार कमेटी ने साक्षात्कार लिया. जानकारी के मुताबिक अब इन 225 में से 20 पुजारी का सलेक्शन होगा और जल्द ही इन 20 पुजारियों की सूची जारी कर दी जाएगी. इसके बाद उनको 6 महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा. इस 6 महीने के प्रशिक्षण के बाद इन लोगों को मंदिर की पूजा व्यवस्था में नियुक्त किया जाएगा.

क्या चाहिए थी योग्यता ?

राम मंदिर का पुजारी होने के लिए एक योग्यता तय की गई थी. इस योग्यता के अनुसार व्यक्ति को गुरुकुल से शिक्षित होना था. वहीं रामानंदीय परंपरा में 6 महीने का दीक्षित होना भी जरूरी था. इसके साथ ही जो भी व्यक्ति रामलला का पुजारी बनने का इच्छुक है उसकी उम्र 20 वर्ष से 30 वर्ष की होनी चाहिए थी. परीक्षण के दौरान अभ्यर्थियों से रामानंदीय परंपरा के बारे में पूछा गया. उनसे संध्या वंदन की पूजा विधि जानी गई, इसके साथ ही अलग अलग पूजा के मंत्रों के बारे में भी उनसे सवाल जवाब हुए. वहीं भगवान श्री राम की पूजा के लिए कौन-कौन से विशेष मंत्र हैं और क्या कर्मकांड है इसकी भी परीक्षा ली गई.

यह भी पढ़ेंः 
इलाहाबाद हाईकोर्ट के CJ रहे प्रीतिंकर दिवार का आरोप- पांच साल पहले हुआ उत्पीड़न, पूर्व CJI दीपक मिश्रा पर की गंभीर टिप्पणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपीः किसानों की मदद को आगे आई योगी सरकार, आंधी-तूफान से गिरे पेड़ों को लेकर निर्देश
यूपीः किसानों की मदद को आगे आई योगी सरकार, आंधी-तूफान से गिरे पेड़ों को लेकर निर्देश
मुरादाबादः गांव की दहलीज लांघकर पहनी 'वर्दी', अब बेटियों की ढाल बनीं SI समीक्षा ठाकुर
मुरादाबादः गांव की दहलीज लांघकर पहनी 'वर्दी', अब बेटियों की ढाल बनीं SI समीक्षा ठाकुर
नोएडा-गाजियाबाद में मेघगर्जन के साथ मूसलाधार बारिश, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद में मेघगर्जन के साथ मूसलाधार बारिश, IMD ने दिया अलर्ट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget