एक्सप्लोरर

Ram Mandir: अयोध्या में इस तकनीक से होगा राम की पैड़ी का विकास, दीपोत्सव के बाद भी जगमगाएगी ये जगह

Ayodhya News: राम की पैड़ी की इस विकास योजना के बारे में अयोध्या के डीएम नीतीश कुमार ने बताया कि राम की पैड़ी पर दर्शन दीर्घा के बनने से इस स्थान पर लोगों के बैठने की कैपेसिटी बढ़ जाएगी.

Ayodhya News: अयोध्या में दिवाली के मौके पर दीपोत्सव के बाद भी राम की पैड़ी कैसे जगमग रहे अयोध्या प्रशासन ने इसके लिए एक विस्तृत योजना तैयार की है. इसके साथ ही दीपोत्सव के समय कैसे बड़ी संख्या में लोग, राम की पैड़ी के मनमोहक नजारे को देख सकें, इसके लिए भी कार्य योजना तैयार कर ली गई है. बताया जा रहा है कि अयोध्या की राम की पैड़ी को हरिद्वार की हर की पैड़ी के आधार पर विकसित किया जाएगा. इसके लिए अयोध्या प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं, बस योजना को असली जामा पहनाना बाकी है.

बता दें कि अयोध्या में प्रवेश के बाद सबसे पहले लता मंगेशकर चौक दिखाई देता है. यहां पर लता जी के स्वर सुनाई देते हैं. यहीं से आगे अयोध्या में राम की पैड़ी है, जहां हर साल दीपोत्सव का आयोजन होता है. आपको बता दें कि राम की पैड़ी पर दिवाली के मौके पर होने वाला दीपोत्सव हर साल नया रिकॉर्ड बना रहा है. यही वजह है कि राम की पैड़ी पर दीपोत्सव के समय लोगों की भारी भीड़ जमा हो जाती है. इस समस्या से निजात पाने और दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए राम की पैड़ी को नए सिरे से विकसित करने की योजना बनाई गई है.

राम की पैड़ी पर अभी तक ऊपर के हिस्से में बोल्डर लगाया गया है. अब ढलान पर लगे बोल्डर के स्थान पर दर्शन दीर्घा का निर्माण किया जाएगा. अयोध्या प्रशासन ने इसके लिए 1868.22 लाख की परियोजना को मंजूरी दी है. इसमें 15000 से अधिक दर्शकों के बैठने की सुविधा होगी. इसके लिए उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड को कार्यवाही संस्था के रूप में नामित किया गया है. यही नहीं दीपोत्सव के बाद भी राम की पैड़ी जगमगाती रहे इसके लिए भी अगले 5 साल के लिए अनुबंध किया जा रहा है.

दर्शन दीर्घा बनने से बढ़ जाएगी लोगों के बैठने की कैपेसिटी

राम की पैड़ी की इस विकास योजना के बारे में अयोध्या के डीएम नीतीश कुमार ने बताया कि राम की पैड़ी पर दर्शन दीर्घा के बनने से इस स्थान पर लोगों के बैठने की कैपेसिटी बढ़ जाएगी. उन्होंने बताया कि इस योजना पर जल्दी काम शुरू होगा. यह परियोजना का काम अगर दीपोत्सव के आसपास हो जाता है तो ठीक है नहीं तो उसके बाद किया जाएगा. डीएम ने आगे कहा कि हम लोग प्रयास कर रहे हैं कि दीपोत्सव में जो कार्यक्रम होते हैं उसको अब विस्तार भी दिया जाए.

ये भी पढ़ें:

UP Politics: 'जय श्रीराम' के जवाब में कांग्रेस का 'हर हर महादेव', अजय राय का ये दांव 2024 चुनाव में BJP को पड़ेगा भारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मगरमच्छ कहे मैंने...', समाजवादी पार्टी सीएम योगी का बड़ा हमला
'मगरमच्छ कहे मैंने...', समाजवादी पार्टी सीएम योगी का बड़ा हमला
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
मैनपुरी में BJP ने 2022 में सपा को हराया, 2024 में डिंपल यादव ने पलटी बाजी; 2027 में क्या होगा?
मैनपुरी में BJP ने 2022 में सपा को हराया, 2024 में डिंपल यादव ने पलटी बाजी; 2027 में क्या होगा?
नोएडा में एक दर्जन के करीब स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
नोएडा में एक दर्जन के करीब स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget