एक्सप्लोरर

यूपी में कानून-व्यवस्था ध्वस्त, आजम खां के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करा रहे हैं योगी: राम गोविन्द

राम गोविंद चौधरी ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बिल्कुल ध्वस्त हो गई है। दलित, मुस्लिम और पिछड़े वर्ग के लोगों की हत्या की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं।

लखनऊ, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाया कि वह सपा सांसद आजम खां के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करा रहे हैं। चौधरी ने कहा, 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं दिलचस्पी लेकर राजनीतिक प्रतिशोधवश लोगों को उकसा कर आजम खां के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करा रहे हैं।'

यूपी में कानून-व्यवस्था ध्वस्त

चौधरी ने मंगलवार रात संवाददाताओं से कहा, 'सपा आजम खां के विरुद्ध प्रताड़ना की कार्रवाई की लड़ाई सदन से लेकर सड़क तक लड़ेगी। आजम के विरुद्ध जमीन पर कब्जे का आरोप फर्जी है...विश्वविद्यालय बने तकरीबन 16 वर्ष हो गये, शिकायत करने वाले अब तक शांत क्यों रहे।' उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बिल्कुल ध्वस्त हो गई है। दलित, मुस्लिम और पिछड़े वर्ग के लोगों की हत्या की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं।

बन रहा है भय का वातावरण

चौधरी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की शह पर मुस्लिम और यादव वर्ग के लोगों की हत्या की जा रही है। सूबे में अघोषित आपातकाल सरीखे हालात हो गये हैं। योगी सरकार भय का वातावरण बना रही है। उन्होंने विधानसभा उपचुनाव को लेकर पूछे गये सवाल पर कहा कि सपा अपने दम पर उपचुनाव लड़ेगी।

यूपी में कानून-व्यवस्था ध्वस्त, आजम खां के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करा रहे हैं योगी: राम गोविन्द

फिर सत्ता में आएगी सपा

चौधरी ने दावा किया कि जिस तरह सपा 2012 में अकेले सत्ता में आयी थी, उसी तरह आने वाले समय में भी सपा अकेले चुनाव लड़कर सरकार बनायेगी। उन्होंने सपा सांसद नीरज शेखर के भाजपा में शामिल होने को लेकर सवाल पूछने पर कहा कि चंद्रशेखर जी उनके राजनीतिक गुरु रहे हैं तथा उनके परिवार के लोगों के लिये उनकी शुभकामनाएं हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली से संतकबीरनगर तक बवाल! अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़के सपा कार्यकर्ता, सड़क पर पुलिस से टकराव
दिल्ली से संतकबीरनगर तक बवाल! अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़के सपा कार्यकर्ता, सड़क पर पुलिस से टकराव
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ अखिलेश यादव ने लोकसभा में बीजेपी के साथ कांग्रेस को भी घेर लिया? दिया ये बयान
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ ने लोकसभा में BJP के साथ कांग्रेस को भी घेरा ? दिया ये बयान
अखिलेश यादव के धरना- प्रदर्शन पर AIMIM का तंज, 'आजम खान के लिए क्यों नहीं...'
अखिलेश यादव के धरना- प्रदर्शन पर AIMIM का तंज, 'आजम खान के लिए क्यों नहीं...'

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget