एक्सप्लोरर

UP News: राजू पाल हत्याकांड में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 18 साल से फरार आरोपी अब्दुल कवि से जुड़े 9 लोग गिरफ्तार

BSP MLA Raju Pal Murder Case: एसपी ने यह भी कहा कि अब्दुल कवि की तलाशी का अभियान जारी रहेगा. इस अभियान के तहत तीन दिनों में अब तक कुल 19 व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गई है.

Kaushambi News: बहुजन समाज पार्टी के तत्कालीन विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में वांछित एक लाख रुपये के इनामी अब्दुल कवि से जुड़े उसके शरणदाता व सहयोगियों के घरों की तलाशी अभियान चलाकर पुलिस ने और नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भगोड़े अपराधी अब्दुल कवि की तलाश में चलाए गए अभियान के तीसरे दिन सराय अकिल थाना क्षेत्र के पुरखास एवं यूसुफपुर गांव में अब्दुल कवी के शरणदाताओं एवं सहयोगियों के घरों पर भारी पुलिस बल के साथ तलाशी अभियान चलाकर नौ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया.

पुलिस ने नौ आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार लोगों की पहचान, मोहम्मद अनस, हमीदुल गुफरान, दानियाल करीम, एहसान उल करीम, सतीश विश्वकर्मा, नफीस अहमद के रूप में हुई है, ये सभी ग्राम पुरखास के रहने वाले हैं. इनके अलावा अन्य की पहचान युसुफपुर से अख्तर हुसैन, फकीराबाद से अजीत प्रताप सिंह और नवाज अशरफ निवासी भरवारी थाना कोखराज जिला कौशांबी के रूप में हुई है.

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों के कब्जे से चार डबल बैरल बंदूक 12 बोर, चार सिंगल बैरल बंदूक, तीन राइफल 315 बोर, एक राइफल 30 बोर (लाइसेंसी) तथा आठ तमंचे व एक रिवाल्वर (32 बोर) सहित 21 असलहे, 136 कारतूस, 16 खोखे, तीन चाकू आदि बरामद किया गया है. उन्होंने कहा कि बरामद किए गए लाइसेंसी असलहे उनके मूल स्वामियों के पास नहीं थे. एसपी ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कठोर कार्रवाई की जाएगी. 

एसपी ने यह भी कहा कि अब्दुल कवि की तलाशी का अभियान जारी रहेगा. इस अभियान के तहत तीन दिनों में अब तक कुल 19 व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गई है.

बसपा विधायक राजूपाल की हत्या मामले में है फरार

आपको बता दें कि बसपा से प्रयागराज जिले में विधायक चुने गये राजू पाल की 2005 में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में पूर्व सांसद माफिया अतीक अहमद, उनके पूर्व विधायक भाई अशरफ और अब्दुल कवि समेत कई आरोपी बनाए गये. अब्दुल कवि 18 वर्षों से फरार है. हाल में राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल और उनके दो सुरक्षाकर्मियों की हत्या के बाद पुलिस ने मामले के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है. 

ये भी पढ़ें- Watch: अतीक अहमद का काफिला रोका गया, बेखौफ माफिया बोला- 'काहे का डर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
Amroha News: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
अमरोहा: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget