एक्सप्लोरर

Love Jihad Law: यूपी के लव जिहाद कानून पर बोले राजनाथ सिंह- शादी के लिए धर्मांतरण का समर्थन नहीं

राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बीजेपी के लोकसभा सांसद हैं. राजनाथ सिंह ने कहा कि जबरदस्ती धर्म बदलवाकर शादी करने और सामान्य शादी में फर्क होता है.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में हाल ही में लव जिहाद कानून लाया गया है. इस कानून के तहत योगी सरकार धर्म परिवर्तन के खिलाफ कदम उठा रही है. नए कानून के तहत उत्तर प्रदेश में कई केस दर्ज किए जा चुके हैं और 50 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है. वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लव जिहाद कानून को लेकर कहना है कि वो शादी के लिए धर्मांतरण का समर्थन नहीं करते हैं.

एएनआई के साथ एक इंटरव्यू में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'मैं पूछना चाहता हूं कि आखिरी धर्मांतरण की जरूरत क्यों है. बड़े पैमाने पर हो रही यह प्रक्रिया रुकनी चाहिए. जहां तक मैं जानता हूं, मुस्लिम धर्म के लोग दूसरे धर्म के लोगों से शादी नहीं कर सकते हैं. मैं निजी तौर पर शादी के लिए धर्मांतरण का समर्थन नहीं करता हूं.'

दरअसल, राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश सरकार के जरिए लाए गए लव जिहाद कानून के गलत इस्तेमाल को लेकर बोल रहे थे. वहीं राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बीजेपी के लोकसभा सांसद हैं. राजनाथ सिंह ने कहा कि जबरदस्ती धर्म बदलवाकर शादी करने और सामान्य शादी में फर्क होता है.

जबरदस्ती धर्म परिवर्तन

राजनाथ सिंह ने कहा, 'ज्यादातर मामलों में देखा गया है कि धर्म परिवर्तन जबरदस्ती या लालच देकर करवाया जाता है. सामान्य शादी और जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कर शादी करने में फर्क है. मेरा मानना है कि सरकार ने कानून सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर बनाया है.' राजनाथ सिंह ने कहा कि सच्चा हिंदू इस तरह का भेदभाव नहीं करेगा.

राजनाथ सिंह ने कहा, 'मेरा मानना है कि एक सच्चा हिंदू जाति, धर्म और संप्रदायों के आधार पर भेदभाव नहीं करेगा. हमारे धार्मिक शास्त्र इसकी इजाजत नहीं देते हैं. भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसने वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया है. किसी भी देश ने ऐसा नहीं किया है.'

यह भी पढ़ें: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- चीन के साथ बातचीत का अभी तक कोई हल नहीं, यथास्थिति बरकारक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- कोई ‘मां का लाल’ किसानों से उनकी जमीन नहीं छीन सकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
अलीगढ़ में आजम खान की यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने सपा कार्यकर्ता पर तानी पिस्तौल
अलीगढ़ में आजम खान की यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने सपा कार्यकर्ता पर तानी पिस्तौल
बाराबंकी में खाद को लेकर हाहाकार! किसान कतारों में, DM बोले- यूरिया-डीएपी की कोई कमी नहीं
बाराबंकी में खाद को लेकर हाहाकार! किसान कतारों में, DM बोले- यूरिया-डीएपी की कोई कमी नहीं

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget