एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: उत्तराखंड में आध्यात्मिक यात्रा पर रजनीकांत, भगवान बदरीविशाल के किए दर्शन, प्रशंसकों से की मुलाकात

सुपर स्टार रजनीकांत ने आवभगत से खुद को काफी गौरवान्वित महसूस किया.. समिति के पदाधिकारियों ने भगवान बदरीविशाल का प्रसाद और तुलसी माला रजनीकांत को भेंट की.

Rajinikanth Uttarakhand Visit: रुपहले पर्दे के सुपर स्टार अभिनेता रजनीकांत हिमालय की आध्यात्मिक यात्रा पर हैं. उन्होंने ने शनिवार को देर शाम भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए. उन्होंने बदरीविशाल की संध्या कालीन आरती में भी शिरकत की. पूजा अर्चना के बाद सुपर स्टार रजनीकांत बदरीनाथ धाम के दर्शन से अभीभूत नजर आए. मंदिर दर्शन के बाद फिल्म अभिनेता बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी से भी मुलाकात की. बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से रजनीकांत का स्वागत किया गया. रजनीकांत ने आवभगत से खुद को काफी गौरवान्वित महसूस किया. उन्होंने प्यार और सम्मान देने पर लोगों का आभार जताया. समिति के पदाधिकारियों ने भगवान बदरीविशाल का प्रसाद और तुलसी माला रजनीकांत को भेंट की. अभिनेता रजनीकांत ऋषिकेश में दयानंद आश्रम से शनिवार को देर शाम बदरीनाथ धाम पहुंचे थे. बता दें कि रजनीकांत ने कल रात्रि विश्राम बद्रीनाथ में किया था.

बदरीविशाल के दर्शन में सुपर स्टार रजनीकांत

आज सुबह होने पर रजनीकांत देहरादून के लिए रवाना हो गए. जाने से पहले उन्होंने कई लोगों से मुलाकात भी की. रजनीकांत अक्सर देहरादून और ऋषिकेश आते हैं. उनका उत्तराखंड से नाता पुराना सा लगता है. लोगों की नजरों से बचने के लिए रजनीकांत भेष बदलकर आते हैं. 

सादगी से करते हैं हर साल उत्तराखंड का दौरा 

सादा लिबास, बिना तामझाम और लाव लश्कर के साथ रजनीकांत का उत्तराखंड दौरे का कार्यक्रम बनता है. 72 साल के रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' 10 अगस्त को रुपहले पर्दे पर आई है. फिल्म रिलीज होने के बाद रजनीकांत पिछले दो दिनों से उत्तराखंड में हैं. दर्शकों को फिल्म में रजनीकांत बहुत पसंद आ रहे हैं. रिलीज के दो दिनों में जेलर ने बंपर कमाई की है. डायरेक्टर नेल्सन दिलीप कुमार की जेलर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था. अभिनेता रजनीकांत के दौरे की खबर फैलने से प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा. बड़ी संख्या में लोग मिलने के लिए आश्रम पहुंचे थे. प्रशंसकों ने सुपर स्टार के साथ सेल्फी खिंचाई. 

Lok Sabha Election: यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए संजय निषाद ने लिया बड़ा फैसला, कहा- मैंने जेपी नड्डा को बता दिया है...

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget