एक्सप्लोरर

Rajasthan में समर्थन देने के लिए BSP ने रखी शर्त, जानिए किसके साथ जायेगी पार्टी

Rajasthan में समर्थन देने के लिए बहुजन समाज पार्टी ने शर्त रख दी है. अब यह देखना दिलचस्प है कि 3 दिसंबर को परिणाम आने के बाद पार्टी किसके साथ जाएगी.

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 3 दिसंबर यानी रविवार को मतगणना होगी. इससे पहले बहुजन समाज पार्टी की राज्य इकाई ने बड़ा एलान किया है. एक ओर जहां कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी बहुमत न मिलने की दशा में निर्दलियों और बागियों के दरवाजे पर दस्तक दे रही हैं, तो वहीं बसपा का ताजा एलान उनके लिए राहत भरी खबर हो सकती है.

बसपा की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने एक बयान में कहा राज्य में पार्टी ने पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ा और इस बार 6 से ज्यादा प्रत्याशी जीत कर आएंगे. 

भगवान सिंह ने आरोप लगाया कि साल 2008 और साल 2018 के चुनाव के बाद कांग्रेस ने बसपा को धोखा दिया. हमारे विधायकों ने तोड़ा और खरीद लिया. उन्होंने कहा कि हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने स्पष्ट किया है कि इस बार बिना शर्त किसी को समर्थन नहीं देंगे. अगर जीते हुए प्रत्याशियों को कैबिनेट में जगह दी जाएगी तभी वह किसी दल को समर्थन करेंगी. 

लोकसभा चुनाव से पहले इस मुद्दे पर एक हुए अखिलेश-मायावती, केंद्र से की बड़ी मांग, बढ़ सकती है BJP की मुश्किल

इस पार्टी की ओर इशारा!
भगवान सिंह ने कांग्रेस के अलावा किसी अन्य दल का नाम नहीं लिया लेकिन जिस तरह उन्होंने मौजूदा सत्ताधारी दल पर विधायक तोड़ने और खरीदने का आरोप लगाया उससे यह साफ संकेत है कि राज्य में बसपा, बीजेपी को भी समर्थन दे सकती है. दीगर है कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव में बसपा के 6 प्रत्याशी जीतकर सदन पहुंचे और मायावती ने यहां कांग्रेस को समर्थन दिया था लेकिन बाद में सभी विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए. 

नतीजों के एलान से पहले बसपा के इस दांव ने जहां कांग्रेस और बीजेपी को एक ओर राहत दी है, वहीं सशर्त समर्थन देने की बात ने दोनों दलों की टेंशन भी बढ़ा दी है.

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता, बसपा को किंगमेकर की भूमिका में लेकर आएगी या नहीं. क्योंकि साल 2023 के चुनाव के लिए आए एग्जिट पोल में बसपा का खाता न खुलने के आसार जताए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'श्रीकृष्ण को मुस्लिम बताने वाला मौलाना बना हिन्दू', नंद किशोर गुर्जर का दावा- गीता का श्लोक पढ़ते ही...
'श्रीकृष्ण को मुस्लिम बताने वाला मौलाना बना हिन्दू', नंद किशोर गुर्जर का दावा- गीता का श्लोक पढ़ते ही...
Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले संजय निषाद, 'किसी के जिद करने से कुछ नहीं होता...'
सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले संजय निषाद, 'किसी के जिद करने से कुछ नहीं होता...'
लखनऊ: 3 बच्चों की मां को बंधक बनाकर हैवानियत, जंजीरों से बांधकर पीटा, बेटे को बेचने की धमकी देकर रेप
लखनऊ: 3 बच्चों की मां को बंधक बनाकर हैवानियत, जंजीरों से बांधकर पीटा, बेटे को बेचने की धमकी देकर रेप
बागपत: उमस भरी गर्मी में बिजली कटने से बेहाल लोग, अधिकारियों पर बिफरे सांसद राजकुमार सांगवान
बागपत: उमस भरी गर्मी में बिजली कटने से बेहाल लोग, अधिकारियों पर बिफरे सांसद राजकुमार सांगवान

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Embed widget