एक्सप्लोरर

राज कपूर की बेटी ऋतु नंदा का हुआ निधन, कैंसर से पीड़ित थीं रितु नंदा

राज कपूर की बेटी और श्वेता बच्चन नंदा की सासू मां ऋतु नंदा का 71 साल की उम्र में निधन हो गया।

ऋषि कपूर और रणधीर कपूर की बहन और दिवंगत शोमैन राजकपूर की बेटी ऋतु नंदा का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली। ऋतु नंदा की उम्र 71 साल थीं। रणधीर कपूर ने कहा, "आज सुबह ऋतु नंदा नहीं रहीं। वो कैंसर से जूझ रही थीं। हम दिल्ली में ही हैं।" मंगलवार दोपहर ऋतु नंदा का अंतिम संस्कार दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट पर किया गया।

View this post on Instagram
 

My dearest may your soul Rest In Peace

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

ये ही नहीं इस बात की जानकारी नीतू कपूर और रिद्धिमा साहनी कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी। ऋतु नंदा के निधन की जानकारी बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपने ब्लॉग पर शेयर की। उन्होंने लिखा, "मेरी समधन, ऋतु नंदा, श्वेता की सासू मां का आज सुबह 1:15 बजे निधन हो गया।"

View this post on Instagram
 

To the kindest most gentle person I‘ve ever met - They don’t make them like you anymore - RIP bua #missyoualways️

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा साहनी कपूर ने भी ऋतु नंदा के निधन को लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने अपनी बुआ की एक फोटो भी शेयर की। रिद्धिमा कपूर ने लिखा, "अब तक जिनसे भी मिली हूं, उनमें से सबसे ज्यादा दयालु इंसान। वो अब आपकी तरह किसी को नहीं बनाते। आपकी आत्मा को शांति मिले।"

राज कपूर की बेटी ऋतु नंदा का हुआ निधन, कैंसर से पीड़ित थीं रितु नंदा

ऋतु नंदा अमिताभ बच्चन की समधन थीं। उनके बेटे निखिल की शादी बिग बी की बेटी श्वेता से हुई। 1948 में जन्मी रितु लाइफ इंश्योरेंस बिजनेस में एक्टिव थीं। उनकी शादी उद्योगपति राजन नंदा से हुई थी। जिनका निधन अगस्त 2018 में हो चुका है।

राज कपूर की बेटी ऋतु नंदा का हुआ निधन, कैंसर से पीड़ित थीं रितु नंदा

लाइफ इंश्योरेंस के बिजनेस में रितु को कई अवॉर्ड और सम्मान मिले थे। इनमें उनका गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी शामिल है। उन्होंने एक ही दिन में रिकॉर्ड 17 हजार पेंशन पॉलिसी बेची थीं। 2013 में उन्हें कैंसर की खबर सामने आई थी, उनका इलाज अमेरिका में चल रहा था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gorakhpur News: गोरखपुर में गैस संकट से बाजार में मची लूट, दुकानों से इंडक्शन और हीटर गायब, दाम बढ़ने के आसार
गोरखपुर में गैस संकट से बाजार में मची लूट, दुकानों से इंडक्शन और हीटर गायब, दाम बढ़ने के आसार
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'सामने वाले ठेले से अच्छी तरह गर्म पकौड़ी लेकर आओ', पति से बोलकर बस स्टैंड से नई दुल्हन फरार
'सामने वाले ठेले से अच्छी तरह गर्म पकौड़ी लेकर आओ', पति से बोलकर बस स्टैंड से नई दुल्हन फरार
योगी सरकार का मिशन 'कौशल', लखनऊ में नेशनल स्किल एंड एजुकेशन समिट का आयोजन, बढ़ेगी युवा शक्ति
योगी सरकार का मिशन 'कौशल', लखनऊ में नेशनल स्किल एंड एजुकेशन समिट का आयोजन, बढ़ेगी युवा शक्ति

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget