एक्सप्लोरर

थराली में तीन घंटे की मूसलाधार बारिश से तबाही, उफान पर नदी-नाले, गाड़ियां मलबे में दबी

कर्णप्रयाग और आसपास के इलाकों में दोपहर बाद मौसम का अचानक बदलाव देखने को मिला.

उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली क्षेत्र में बुधवार को तीन घंटे की मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी. दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और तेज आंधी, तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई. तेज बारिश के साथ भयंकर ओलावृष्टि भी हुई, जिससे कई गांव प्रभावित हो गए.

लगातार तेज बारिश से गधेरे और नाले उफान पर आ गए, जिससे थराली-देवाल मुख्य मोटर मार्ग सहित छह सड़कें बाधित हो गईं. भारी मात्रा में आए मलबे में दो दर्जन से अधिक गाड़ियां दब गईं, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. स्थानीय प्रशासन ने जेसीबी मशीनें मंगवाकर तीन घंटे बाद मलबा हटवाया और यातायात आंशिक रूप से बहाल किया.

कर्णप्रयाग और आसपास के इलाकों में दोपहर बाद मौसम का अचानक बदलाव देखने को मिला. आसमान में घने बादल छा गए और अंधेरा हो गया. लगातार बिजली चमकने से लोग दहशत में आ गए. तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी. क्षेत्र में गेहूं, सरसों, मसूर, सेब, नाशपाती समेत अन्य बागवानी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है.

उत्तराखंड में अफसरों की लापरवाही का बुरा हाल, सीएम के निर्देशों को भी किया नजरअंदाज

थराली बाजार में बारिश के पानी और मलबा दुकानों में घुस गया, जिससे दुकानदारों का काफी सामान बर्बाद हो गया. व्यापारियों ने प्रशासन से क्षतिपूर्ति की मांग की है.

स्थानीय किसान सुरेंद्र सिंह, अमर सिंह, नंदा वल्लभ और महेश कुमार ने बताया कि ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह तबाह हो गई है. फलों के पौधों पर भी बुरा असर पड़ा है. किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग की है.

वहीं, तहसीलदार अक्षय पंकज ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण कराया जाएगा. फसलों को हुए नुकसान की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर प्रभावित किसानों को सहायता दी जाएगी.

लंबे समय बाद मौसम में बदलाव जरूर हुआ, लेकिन जिस तरह की तबाही थराली और आसपास के गांवों में देखने को मिली, उसने लोगों को चिंता में डाल दिया है. स्थानीय लोग अब प्रशासन से त्वरित राहत और पुनर्वास की मांग कर रहे हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget