एक्सप्लोरर

उत्तराखंड चुनाव से पहले 'लंगड़े घोड़े' पर सियासी घमासान, BJP-कांग्रेस आमने-सामने

Dehradun News:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट ने राहुल गांधी के पार्टी में लंगड़े घोड़ों पर की गयी टिप्पणी पर कहा कि उनकी नजर कांग्रेस के अच्छे घोड़ों पर हैं. इस बयान से प्रदेश में नई बहस छिड़ गयी है.

Uttarakhand Politics: उत्तराखंड में आगमी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनेताओं की बयानबाजी दिनोदिन तेज होती जा रही है. वहीँ अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट ने राहुल गांधी के पार्टी में लंगड़े घोड़ों पर की गयी टिप्पणी के जवाब में कहा कि उनकी नजर कांग्रेस के अच्छे घोड़ों पर हैं. उनके इस बयान के बाद प्रदेश में अब नई बहस छिड़ गयी है.

बता दें कि मध्य प्रदेश में राहुल गांधी ने जब से लंगड़े घोड़ा का जिक्र किया है, तभी से कांग्रेस में इन दिनों लंगड़े घोड़े की चर्चा खूब चल रही है. धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने कहा कि पार्टी का लंगड़ा घोड़ा ढूंढ लिया है. हरीश धामी ने हरक सिंह रावत को कांग्रेस का लंगड़ा घोड़ा करार दिया, उन्होंने कहा कि हरक सिंह रावत जैसे नेता ही लंगड़े घोड़े हैं,क्योंकि जब पार्टी के लिए दौड़ने की जरूरत थी. तब लंगड़ापन दिखाकर बीजेपी में चले गए. हरीश धामी ने हरक सिंह रावत को घेरने की कोशिश तो की लेकिन कांग्रेस की आपसी लड़ाइयां भी जग जाहिर कर दी है.

भाजपा ने साधा निशाना

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है की कांग्रेस के अंदर लंगड़े घोड़े की क्लास शुरू हो चुकी है. कांग्रेस के अंदर लंगड़े घोड़ों की कमी नहीं है और जो अच्छे दौड़ने वाले घोड़े थे, वह हमारे साथ बीजेपी में आ गए हैं. आगे महेंद्र भट्ट ने कहा कि हम अभी कांग्रेस के अंदर और भी अच्छे घोड़े की तलाश कर रहे हैं. उन्हें हम पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे और 2027 के विधानसभा चुनाव में हम भारी मतों से जीत हासिल करेंगे. कांग्रेस में लंगड़े घोड़े रहे हम अच्छे दौड़ने वाले घोड़े.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने ये बात भले ही मजाक में कही हो लेकिन उनकी एक बात तो सच है कि जब भी कोई बड़ा चुनाव आता कांग्रेस के नेता बीजेपी में शामिल हो जाते हैं. इसको लेकर बीजेपी कई बार कांग्रेस पर चुटकियां लेती रही है और ये बात सच भी साबित होती है. लोकसभा चुनाव से पहल कांग्रेस को सब से बड़ा झटका बीजेपी ने बद्रीनाथ के विधायक राजेंद्र भंडारी को शामिल कर के दिया था. वहीँ कई पूर्व विधायक और कैबिनेट मंत्री भी बीजेपी ने शामिल हो गए थे. ऐसे में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का बयान कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी हो सकता है. वहीँ कांग्रेस नेताओं की आपसी लड़ाई भी बीजेपी के लिए बड़ी ताकत साबित होती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget