एक्सप्लोरर

राहुल ने पीएम की पीसी पर उठाये सवाल, बोले-मुझसे राफेल पर बहस क्यों नहीं की

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम की पीसी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नतीजों से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस। राहुल ने कहा कि पीएम ने मुझसे राफेल पर बहस नहीं की।

नई दिल्‍ली, एबीपी गंगा। शुक्रवार को अचानक से दो बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस हुईं। एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तो दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी प्रेस कॉफ्रेंन्स की। अंतिम चरण के चुनाव प्रचार खत्‍म होने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव रिजल्ट से चार-पांच दिन पहले पीएम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। उन्‍होंने सवाल किया कि आपने मुझसे राफेल पर बहस क्यों नहीं की? आपने अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ रुपये क्‍यों दिया।

चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आयोग की भूमिका इस चुनाव में पक्षपात पूर्ण रही। मोदी जी जो भी कहना चाहते हैं, वो कहते रहे जबकि हमें एक ही बात कहने से रोका जाता है। ऐसा लगता है कि चुनाव कार्यक्रम मोदी जी के चुनाव प्रचार के लिए बनाया गया था। उन्होंने कहा कि हमने प्रभावी ढंग से जनता के मुद्दे उठाए। मोदी जी के पास धनबल, मार्केटिंग, टीवी प्रचार था, हमारे पास सिर्फ "सच्चाई" थी और सच्चाई जीतेगी।

मायावती नहीं जाएंगी भाजपा के साथ

राहुल गांधी ने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ा रहा हूं। विचाराधारा के स्तर पर मायावती, मुलायम सिंह, ममता और चंद्रबाबू नायडू जैसे नेता भाजपा को कभी सपोर्ट नहीं कर सकते हैं। हमने बंगाल और यूपी में गठबंधन नहीं किया, लेकिन हम विचारधारा के स्तर पर जुड़े हुए हैं। मुझे बताने में यह गर्व हो रहा है कि हम मोदी जैसे लोगों से लड़ रहे हैं। हम संघ जैसे संगठन से लड़ रहे हैं। हमें करोड़ों भारतीय लोगों के साथ खड़ा होने का गर्व है। मैं मीडिया के लोगों से सीखता हूं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget