एक्सप्लोरर

Raebareli News: संविदा कर्मियों को वेतन न देकर धमका रहे नटवरलाल, प्रबंधक पर फर्जी चेक देकर फर्जीवाड़े का आरोप

UP News: काशी प्रसाद मिश्रा द्वारा अपनी पत्नी के खाते का एक लाख पचहत्तर हजार का चेक दिया गया जो बाद में फर्जी पाया गया. नगर पालिका के संविदा कर्मियों ने ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली (Raebareli) में डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले संविदा कर्मियों के मुंह का निवाला कार्यदाई संस्था छीनकर प्रताड़ित करने का काम कर रही है. बकाया वेतन के रूप में फर्जी चेक देकर कंपनी ने एक और फ्रॉड करने का भी काम किया है जिसपर नगर पालिका (Raebareli Municipality) द्वारा वित्तीय अनियमितता के आरोप में नटवरलाल पर मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया है. बावजूद इसके संविदा कर्मियों का वेतन भुगतान न करके उन्हें धमकाने का काम नटवरलालों द्वारा किया जा रहा है. इन्हीं आरोपों को लेकर अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को संविदा कर्मियों ने ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की जिस पर अधिशाषी अधिकारी ने जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है.

प्रकृति पर्यावरण नामक संस्था ने डोर टू डोर कूड़ा उठाने का ठेका नगरपालिका से लिया था जिसमें संविदा कर्मियों को इस काम के लिए लगाया गया था जिसकी  देखरेख और कार्यों की जिम्मेदारी संस्था के प्रबंधक काशी प्रसाद मिश्रा पर थी लेकिन संविदा कर्मियों के मुंह के निवाले को छीनने का काम संस्था के प्रबंधक काशी प्रसाद मिश्रा द्वारा किया गया और उन्हें उनके मेहनत का भुगतान भी नहीं किया गया. 

ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग
वित्तीय अनियमितता की जानकारी होने पर नगर पालिका परिषद के जिम्मेदार लोगों ने मुकदमा भी दर्ज कराया जिसके बाद नटवरलाल काशी प्रसाद मिश्रा द्वारा अपनी पत्नी के खाते का एक लाख पचहत्तर हजार रुपये का चेक दे दिया गया जो बाद में फर्जी पाया गया. इस तरह काशी प्रसाद मिश्रा द्वारा संविदा कर्मियों को लगातार परेशान करने का काम तो किया ही जा रहा है साथ ही सरकार को भी गुमराह करने  की पुरजोर कोशिश की जा रही है. इसे लेकर नगर पालिका के संविदा कर्मियों ने अधिशासी अधिकारी डॉ आशीष कुमार सिंह को ज्ञापन दिया और कार्यवाही की मांग की.
Raebareli News: संविदा कर्मियों को वेतन न देकर धमका रहे नटवरलाल, प्रबंधक पर फर्जी चेक देकर फर्जीवाड़े का आरोप

लगाया ये आरोप 
अजीत राय, अमन कुमार, राकेश, शिवाकांत, विजय, राज कुमार सहित लगभग एक दर्जन से अधिक संविदा कर्मियों ने काशी प्रसाद मिश्रा पर आरोप लगाते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए साथ ही बताया कि काशी नाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरचंदपुर में संविदा कर्मी के रूप में तैनात है. साथ ही प्रकृति पर्यावरण नाम की संस्था का प्रबंधक भी है और वह नगरपालिका में डोर टू डोर कूड़ा उठाने का काम भी करवाता है. इस तरह एक साथ दो लाभ के पदों पर रहकर काम करना भी संगेय अपराध है. साथ ही काशी प्रसाद के भाई राम रुचि मिश्रा पर भी जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए धमकी देने का आरोप लगाया है.

अधिकारी ने क्या बताया
रायबरेली नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी डॉ आशीष कुमार सिंह का कहना है कि, पूर्व में प्रकृति पर्यावरण नाम की संस्था जो डोर टू डोर का काम कर रही थी के प्रबंधक व काम देख रहे काशी प्रसाद मिश्रा पर आरोप है कि लगभग एक लाख 75 हजार रुपये का इन्होंने फर्जीवाड़ा किया है. इस संबंध में यह लोग ज्ञापन देने आए थे. एक प्रार्थना पत्र आया है जिसमें पता लगा है कि हरचंदपुर सीएचसी में भी काशी प्रसाद संविदा कर्मी है. इस मामले में मैं सीएमओ साहब को पत्र लिख रहा हूं. जो जानकारी आएगी उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

Watch: गाजियाबाद की सोसायटी में गार्ड से मारपीट, आरोपी पर धमकी देने का आरोप, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget