एक्सप्लोरर

Raebareli News: रायबरेली में पटाखा बनाने के दौरान हुआ विस्फोट, एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलसा

UP News: रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के पस्तोर गांव में दीपावली के मद्देनजर पटाखा बनाते हुए जबरदस्त विस्फोट हुआ. इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

Firecrackers Explosion: रायबरेली (Raebareli) के बछरावां थाना क्षेत्र के पस्तोर गांव में दीपावली के मद्देनजर पटाखा बनाते हुए जबरदस्त विस्फोट हुआ. इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया. मौके पर अग्निशमन विभाग एसडीएम और क्षेत्राधिकारी महाराजगंज पहुंच कर पूछताछ में जुट गए.

एक व्यक्ति बुरी तरह झुलसा

बछरावां थाना क्षेत्र के पस्तौर गांव निवासी मोहम्मद इश्तियाक गांव के बाहर बने घर में पटाखे बना रहा था तभी अचानक एक पटाखे में विस्फोट हो गया. इससे वहां रखे बारूद और अन्य पटाखे में भी आग लग गई और एक जोरदार धमाके के साथ पूरा कमरा उड़ गया. इसमें एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया. धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया. साथ ही घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर होने पर उस व्यक्ति को पहले जिला अस्पताल भेजा गया और वहां से ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया.

मौके पर अग्निशमन विभाग, राजस्व पुलिस विभाग के अधिकारी पहुंचे और जांच-पड़ताल में जुट गए. चश्मदीदों के मुताबिक सुबह 7:40 बजे अचानक गोलों की आवाज आई और पूरा कमरा 1 से 2 मिनट में ढह गया. पीड़ित व्यक्ति का शरीर मौके पर 80 से 90 फीसदी जल चुका था. 

पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्राधिकारी महराजगंज राजकिशोर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पस्तौर गांव में सूचना मिली थी कि पटाखे बनाने की दुकान पर कोई विस्फोट हो गया. उन्होंने बताया कि मोहम्मद इश्तियाक नाम का व्यक्ति घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल भिजवाया गया. वहां उसे समुचित इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया. यहां उसकी जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि कुछ नमूने और कुछ अवशेष लिए गए हैं. जहां कहीं भी त्रुटि हुई होगी उसकी जांच की जाएगी. उन्होंने बताया कि दुकान का लाइसेंस था या नहीं जांच करने पर पता चलेगा.

पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना पर मायावती ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा- मुंह का निवाला न छीनें

UP Politics: मुख्तार अंसारी के पैसे से बना सुभासपा का दफ्तर! ओम प्रकाश राजभर पर लगे कई गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत
अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत
हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget