एक्सप्लोरर

रायबरेली: कमरे में खून से लथपथ मिला वृद्ध का शव, घंटो तक हत्या और आत्महत्या की गुत्थी में उलझी रही पुलिस

रायबरेली के एक गांव में कमरे के अंदर खून से लथपथ वृद्ध का शव मिला. पुलिस हत्या और आत्महत्या में घंटो उलझी रही लेकिन अंत में आत्महत्या के आधार पर ही पुलिस ने जांच शुरू की.

रायबरेली: एक परिवार में उस समय हड़कंप मच गया जब कमरे से बाहर खून निकलता हुआ दिखाई दिया. आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो खून से लथपथ वृद्ध पड़ा था. परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस हत्या और आत्महत्या में घंटो उलझी रही लेकिन अंत में आत्महत्या के आधार पर ही पुलिस ने जांच शुरू की. मामला रायबरेली के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के पूरे गोसाई गांव का है.

मच गई चीख-पुकार ऊंचाहार थाना क्षेत्र के पूरे गोसाई गांव के रहने वाले रामशरण ने परिवार के साथ रात को भोजन किया और अपने कमरे में सोने चले गए. तड़के जब कुछ संदेहास्पद आवाज कमरे से आई तो बेटा अनिल कमरे के बाहर पहुंचा और देखा कि कमरे से खून बहकर बाहर आ रहा है. खून देखते ही अनिल चिल्लाने लगा. आवाज सुनकर अन्य लोग भी पहुंच गए और चारों तरफ चीख-पुकार मच गई.

मौके पर पहुंची पुलिस परिजन रामशरण को आवाज देने लगे तो कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई. जब दरवाजा तोड़कर परिजनों ने अंदर देखा तो अंदर रामशरण खून से लथपथ मृत पड़े थे. परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल की और मृत रामशरण का पंचनामा कर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार प्राथमिक जांच में पता चला है कि रामशरण काफी दिनों से टाइफाइड से पीड़ित थे, जिसके कारण उनके पेट और सिर में दर्द लगातार बना रहता था. यही कारण था कि वो मानसिक रूप से भी काफी परेशान भी रहते थे. लिहाजा रामशरण ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली. पुलिस हत्या और आत्महत्या में काफी देर तक उलझी रही. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या और आत्महत्या का मामला साफ हो जाएगा.

बहू ने कही ये बात बहू कांति देवी ने बताया कि सब लोग खेत में धान काटने गए थे. ''मैंने खाना बनाया और पापा को खाना खिलाकर कमरे में लेटने के लिए बोला. तब तक घर के अन्य लोग भी आ गए थे. मैं, मेरे पति और बच्चे एक कमरे में चले गए. मम्मी को अंदर वाले कमरे में भेज दिया और पापा को कहा कि बाहर बिस्तर लगा है लेट जाएं लेकिन पापा ने कहा बेड पर लगा दो. सुबह तड़के कुछ आवाज आई जिसपर हम लोग भाग कर गए तो देखा कि कमरे से बाहर खून निकल रहा है. दरवाजा तोड़कर देखा गया तो पाया गया कि पापा मृत हैं.''

यह भी पढ़ें:

अमेठीः दलित ग्राम प्रधान के पति को जिंदा जलाया, राजनीतिक दुश्मनी बताई जा रही वजह

मेनका गांधी ने सीएम योगी को लिखा पत्र, किसानों से 500 करोड़ की ठगी में ईडी से जांच की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विनोद चतुर्वेदी की BJP में एंट्री से संजय निषाद को झटका! इस बयान से बढ़ी मुश्किल
विनोद चतुर्वेदी की BJP में एंट्री से संजय निषाद को झटका! इस बयान से बढ़ी मुश्किल
यूपी में 23 अक्टूबर को इन कर्मचारियों को मिलेगा अवकाश, शासन ने दिए निर्देश
यूपी में 23 अक्टूबर को इन कर्मचारियों को मिलेगा अवकाश, शासन ने दिए निर्देश
यूपी में सार्वजनिक शौचालय पर किया कब्जा, पिता और पुत्र के खिलाफ केस दर्ज
यूपी में सार्वजनिक शौचालय पर किया कब्जा, पिता और पुत्र के खिलाफ केस दर्ज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget