एक्सप्लोरर

Lucknow News: लखनऊ में सड़क धंसने पर PWD ने दी सफाई, बताया- कैसे हुआ इतना बड़ा गड्ढा? मरम्मत जारी

UP News: यूपी में बारिश के बीच सड़क धंसने का वीडियो सामने आने के बाद बाद लोक निर्माण विभाग की सफाई सामने आई है. विभाग ने बताया कि सड़क की मरम्मत हो रही है.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते राजधानी लखनऊ में रविवार को सड़क धंस गई और एक कार फंस गई. गमनीमत ये रही कि इएक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. इस घटना के बाद ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया है. वहीं इस मामले पर अब लोक निर्माण विभाग की सफाई सामने आई है. विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया कि जल निगम की डाली हुई पाइपलाइन में हुए जल रिसाव की वजह ये सड़क धंसी है. इसकी मरम्मत का काम किया जा रहा है. 

लोक निर्माण विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 3 मार्च को दोपहर गुलाचीन मंदिर से शिव मंदिर होते हुए लेबर अड्डा जाने वाले मार्ग पर अचानक सात मीटर लंबाई, पांच मीटर चौड़ाई और 5 मीटर गहराई में अचानक सड़क धंस गई, जिसकी वजह इस रूट पर यातायात असुरक्षित हो गया है. 

लोक निर्माण विभाग ने दी सफाई
पीडब्ल्यूडी ने कहा, इस घटना का प्रभारी अभियंताओं ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया है. इस निरीक्षण में पाया गया कि मार्ग की लेपित सतह से गहराई में पड़ी हुई जल निगम की ट्रंक सीवर लाइन से लगातार पानी का रिसाव हो रहा था, जिसकी वजह से मिट्टी घंस गई और अचानक सड़क धँस गई है. इस सड़क की तत्काल मरम्मत के लिए जल निगम की कार्यदायी संस्था को भी कार्यस्थल पर बुलाया गया है. 


 
जल निगम की ओर से सीवर लाइन से हो रही लीकेज की मरम्मत की जा रही है. सीवर लाइन की मरम्मत होने के बाद पीडब्ल्यूडी तत्काल सड़क की मरम्मत का काम पूरा कर दिया जाएगा. इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी ने भी सत्ता पक्ष पर तीखा हमला किया और योगी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के नाम पर सिर्फ अपना विकास कर रही है. 

आपको बता दें कि लखनऊ की सड़क धंसने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो जिसमें कार का पिछला हिस्सा गड्ढे में फंसा दिख रहा है. जरा सी चूक से ये भयावह हादसा हो सकता था. इस कार को बाद में क्रेन की मदद से निकाला गया था.

BJP नेताओं के राजनीति छोड़ने के एलान पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'किसने सोचा था, ऐसे दिन भी आएंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फर्जी नियुक्ति पत्र से करोड़ों का लोन घोटाला, अमेठी में 12 लोगों पर केस दर्ज
फर्जी नियुक्ति पत्र से करोड़ों का लोन घोटाला, अमेठी में 12 लोगों पर केस दर्ज
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget