एक्सप्लोरर

Uttarakhand: उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को मिल सकता है आरक्षण का तोहफा, कानूनी राय के लिए भेजी गई फाइल

Uttarakhand News: उत्तराखंड की धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरियों में क्षेत्रीय आरक्षण मिले इसको लेकर कवायद शुरू करने जा रही है. इसको लेकर कानूनी राय के लिए आरक्षण की फाइल भेज दी गई है.

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के आरक्षण को लेकर राज्य सरकार इस ओर आगे बढ़ती दिखाई दे रही है. माना जा रहा है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो हो सकता है इस बार राज्य स्थापना दिवस 9 नवंबर को राज्य आंदोलनकारियों को सरकार की ओर से आरक्षण का तोहफा मिल सकता है. उत्तराखंड में समय-समय पर सरकार के द्वारा जो आरक्षण तय किया गया है, उसको लेकर कोर्ट से झटके लगते रहते हैं. खेल कोटे के तहत सरकारी नौकरियों में मिलने वाले आरक्षण पर भी जहां रोक लगी हुई है तो वही राज्य आंदोलनकारियों को मिलने वाले क्षैतिज आरक्षण पर भी रोक लगी हुई है.

हालात यह है कि महिलाओं को जो आरक्षण सरकारी नौकरियों में मिलता था उस पर भी कोर्ट ने रोक लगा दी है. लेकिन महिला आरक्षण को गंभीरता से लेते हुए धामी सरकार ने जहां सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा दिया है, तो वहीं अब राज्य आंदोलनकारियों को 10 फ़ीसदी क्षैतिज आरक्षण पर रोक लगी हुई है. उस पर भी सरकार कानूनी राय लेने का मन बना चुकी है. उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को मिलने वाले आरक्षण को लेकर जहां 2013 में कोर्ट ने रोक लगा दी थी. तो वहीं साल 2018 में आरक्षण का शासनादेश सर्कुलर और अधिसूचना तीनों को कोर्ट ने खारिज कर दिया था.

कानूनी राय के लिए आरक्षण की फाइल भेजी

उत्तराखंड बीजेपी प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने कहा कि साल 2015 में कांग्रेस की हरीश रावत सरकार ने जरूर राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण दिए जाने का विधेयक सदन से पारित किया, लेकिन तब से यह राजभवन में लंबित पड़ा हुआ है. अब फिर से धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरियों में क्षेत्रीय आरक्षण मिले इसको लेकर कवायद शुरू करने जा रही है जिसको लेकर कानूनी राय के लिए आरक्षण की फाइल भेज दी गई है.

धामी सरकार की लेटलतीफी समझ से परे

इसके साथी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण तो दिया ही जाना चाहिए, क्योंकि राज्य गठन की मांग राज्य आंदोलनकारियों की थी. मेन सिस्टम में जब राज्य आंदोलनकारी आएंगे तो प्रदेश के विकास तेजी से धरातल पर भी उतारा जा सकता है. राज्य आंदोलनकारियों को क्षैतिज आरक्षण दिए जाने पर जहां बीजेपी और कांग्रेस दोनों दल समर्थन कर रहे हैं तो वहीं राज्य आंदोलनकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें पहले ही यह आश्वासन दिया हुआ था कि वह इस संबंध में निर्णय लेंगे. राज्य आंदोलनकारियों को लेकर जो निर्णय लिया जाना है, उस पर लेटलतीफी समझ से परे है. लेकिन यदि अगर सरकार वास्तव में राज्य आंदोलनकारियों की हितेषी है तो इस बार राज्य स्थापना दिवस से पहले राज्य आंदोलनकारियों को क्षैतिज आरक्षण का तोहफा दे दे.

Uttarakhand: उत्तराखंड कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का जल्द होगा गठन, 35 महामंत्री और 25 उपाध्यक्ष बनेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'तुष्टीकरण में अंधी होकर बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया', भूपेंद्र चौधरी का सपा पर हमला
'तुष्टीकरण में अंधी होकर बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया', भूपेंद्र चौधरी का सपा पर हमला
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?

वीडियोज

Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget