एक्सप्लोरर

वाराणसी: दिनदहाड़े बाइक सवारों ने तहसील परिसर में प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना

वाराणसी में अपराधी बैखौफ हैं। सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोलियों से भून डाला। इस वारदात के बाद शहर में सनसनी फैल गई है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटवी फुटेज खंगाल रही है

वाराणसी,एबीपी गंगा। वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के सदर तहसील परिसर में पल्‍सर सवार हमलावरों ने नितेश उर्फ बबलू सिंह (32) नामक प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्‍या कर दी। बदमाशों ने युवक को छह गोलियां मारीं। उसके पास भी पिस्‍टल थी मगर उसे संभलने तक का मौका नहीं मिला। मृतक फार्च्‍यूनर गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर ही ढेर हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को लेकर आगे की जांच पड़ताल करने की बात कह रही है। तहसील परिसर के अंदर हुए इस हत्याकांड से अफरा तफरी मच गई।

तहसील परिसर में हुए हत्याकांड के बारे में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि हमें एक सूचना प्राप्त हुई फॉर्च्यूनर के अंदर बैठे एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है, पता करने पर मालूम हुआ कि नितेश सिंह उर्फ बबलू सिंह अपने किसी मुकदमे की पैरवी के लिए तहसील आए थे और सदर तहसील के पीछे वाले गेट से वर्किंग में गाड़ी पार्क कर रहे थे उसी समय दो अज्ञात व्यक्ति एक बाइक से आकर उनके ऊपर गोली चला दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस संबंध में और जांच की जा रही है, साथ ही उनके परिजनों से भी पता किया जा रहा है मृतक का कई थानों में मुकदमा है और इनका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है इस संबंध में भी पूरी जांच की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि पल्सर से दो लोग आए थे, पीछे बैठा व्यक्ति नीले रंग का शर्ट पहना था जिसके बारे में जानकारी की जा रही है जिसके लिए चेकिंग भी कराई जा रही है। साथ में सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है। मौके पर एसपी क्राइम और क्राइम ब्रांच की टीम भी आई है। घटना में शामिल अभियुक्तों की तलाश के लिए टीमें भी गठित कर दी गई हैं। मृतक के पुराने अपराधिक इतिहास के साथ और और सभी पहलुओं को देखा जा रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget