एक्सप्लोरर

UP Election 2022: कल मुरादाबाद में प्रियंका गांधी की 'प्रतिज्ञा रैली', एक लाख लोगों के शामिल होने का दावा

UP Election 2022: यूपी के मुरादाबाद में कल प्रियंका गांधी प्रतिज्ञा रैली करने वाली हैं, जिसकी तैयारियों के लिए कांग्रेस के कई नेता मुरादाबाद में पहुंच गए हैं.

UP Election 2022: यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी कल यानि 2 दिसबंर को पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद में प्रतिज्ञा रैली करने वाली है. रैली की तैयारियों के लिए कांग्रेस के कई बड़े नेता पहले ही मुरादाबाद पहुंच गए हैं. इस बार कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनावों को लेकर संजीदा दिखाई दे रही हैं. इसीलिए वो लगातार यूपी के दौरे भी कर रही हैं. वाराणसी में कामयाब रैली करने के बाद प्रियंका गांधी अब पश्चिमी यूपी में कांग्रेस की ताकत दिखाने के लिए मुरादाबाद में पश्चिमी यूपी के कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम जनता को इकठ्ठा कर अपनी प्रतिज्ञा रैली के जरिए चुनावी बिसात बिछाने की कोशिश कर रही हैं. इस बार प्रियंका गांधी की रैली को दक्षिण भारत की रैलियों की तरह सजाया गया है.

"लड़की हूं लड़ सकती हूं " के लगे होर्डिंग

रैली के लिए तैयार किए गए मंच के सामने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और प्रियंका गांधी की बहुत बड़ी तस्वीरें लगाई गई हैं और बीच में लिखा है "लड़की हूं लड़ सकती हूं " साथ ही रैली के चारों तरफ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की भी बड़ी बड़ी होर्डिंग वाली तस्वीरें लगाई गई हैं. कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी का कहना है कि कल की रैली में लगभग एक लाख लोग आने वाले हैं और इस बार की रैली कांग्रेस की पिछली सभी रैलियों का रिकोर्ड तोड़ देगी. उन्होंने बताया की प्रियंका गांधी के आने के लिए हेलिकॉप्टर की इजाजत ले ली गई है, लेकिन मौसम ख़राब होता है तो वो सड़क मार्ग से आएंगी.

रैली की सभी तैयारियां हुई पूरी

वहीं कांग्रेस नेता तौकीर आलम और नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बताया की कल होने वाली रैली की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई है. और कांग्रेस इस बार यूपी में अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है. यूपी में महिलाओं की सुरक्षा और उनके मुद्दों को कांग्रेस जोर से उठा रही है और यही वजह है की इस बार कांग्रेस ने 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने का ऐलान किया है.

बता दें की लोक सभा चुनाव में मुरादाबाद में कांग्रेस 1984 के बाद सिर्फ एक बार 2009 में जीत हासिल कर पाई है और पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन यहां से सांसद बने थे. अगर विधान सभा चुनावों की बात करें तो 2002 के बाद से मुरादाबाद जनपद की किसी भी विधान सभा सीट पर कांग्रेस कोई जीत हासिल नहीं कर पाई है और अभी मुरादाबाद में कांग्रेस का कोई विधायक नहीं है.

ये भी पढ़ें-

Bihar Crime: सीवान में अपराधियों ने घर से बुलाकर युवक को मारी गोली, परिजनों संग चाय पी रहा था शख्स

Dumka News: दुमका के जबर्दहा गांव के डोगरा कला के कलाकार खो रहे अपनी पहचान, सरकार से मदद की गुहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीट पेपर लीक प्रदर्शन के बीच सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- 'NTA हटाओ, शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें'
नीट पेपर लीक प्रदर्शन के बीच सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- 'NTA हटाओ, शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें'
मुजफ्फरनगर में 50 लाख की रंगदारी का पुलिस ने किया खुलासा, गोरक्षा दल से जुड़ा युवक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में 50 लाख की रंगदारी का पुलिस ने किया खुलासा, गोरक्षा दल से जुड़ा युवक गिरफ्तार
'आने का मन था...', फ्लाईओवर के लोकार्पण में आमंत्रण न मिलने पर BJP सांसद का छलका दर्द
'आने का मन था...', फ्लाईओवर के लोकार्पण में आमंत्रण न मिलने पर BJP सांसद का छलका दर्द
'अधिकारियों के काजू बादाम खा रहे हैं सपा नेता', जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी की पार्टी का बयान
'अधिकारियों के काजू बादाम खा रहे हैं सपा नेता', जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी की पार्टी का बयान

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget