एक्सप्लोरर

सोनभद्र के उम्भा गांव में आदिवासी परिवारों से मिलेंगी प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासिचव प्रियंका गांधी सोनभद्र जाएंगी। इस दौरान वे पीड़ितों से मिलकर उनकी दिक्कतों को समझेंगी। सोनभद्र में जमीन के विवाद को लेकर 10 लोगों की हत्या कर दी गई थी।

सोनभद्र, एजेंसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उम्भा गांव का दौरा कर पिछले महीने नरसंहार में मारे गए आदिवासियों के परिवार वालों से मुलाकात करेंगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रियंका गांधी आज उम्भा पहुंचेंगी। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रियंका के दौरे और उनकी सुरक्षा को लेकर प्रशासन तैयारियां कर रहा है।

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस महासचिव पीड़ित परिवारों से मिलने के अलावा उम्भा में हो रहे विकास कार्यों के बारे में आदिवासी समुदाय के लोगों से बातचीत करेंगी। वह घटना के बाद राज्य सरकार की ओर से आदिवासियों की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों के बारे में भी जानकारी हासिल करेंगी। प्रियंका ने पूर्व में भी उम्भा जाने का प्रयास किया था, जहां गोण्ड समुदाय के 10 लोगों की नृशंस हत्या कर दी गयी थी लेकिन प्रशासन ने उन्हें वहां जाने से रोक दिया था।

प्रशासन ने उन्हें उम्भा जाते समय रास्ते में मिर्जापुर में ही हिरासत में ले लिया था। उन्हें चुनार के किले में रात भर रखा गया। अगली सुबह आदिवासी समुदाय के लोगों ने प्रियंका से चुनार के किले में ही मुलाकात की। इस बीच, भाजपा ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में सोनभद्र में हुई जमीन की धांधलियों के लिए प्रियंका को माफी मांगनी चाहिए। प्रियंका को अगर जनता की समस्याओें से ईमानदारी से सरोकार होता तो वह कांग्रेस सरकार के दौरान हुई जमीनों की धांधलियों पर पश्चाताप करतीं।

चंद्रमोहन ने कहा कि प्रियंका का सोनभद्र दौरा कांग्रेस की ओछी राजनीति का एक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सोनभद्र में जमीनों का विवाद वर्ष 1955 से शुरू हुआ, जब कांग्रेस सरकार के दौरान ग्राम समाज की जमीन को एक निजी सोसायटी को पट्टा कर दिया गया था। कांग्रेस सरकार के दौरान सोनभद्र ही नहीं, प्रदेश के कई इलाकों में जमीनों की संस्थागत लूट हुई है। इस मुद्दे से जनता का ध्यान बंटाने के लिए ही प्रियंका सोनभद्र में उम्भा गांव में हुई दुखद घटना के पीड़ितों से मिलने का नाटक कर रही हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस केवल लूट की राजनीति ही करना जानती है। कांग्रेस की इस लूट में सपा और बसपा भी बराबर के भागीदार हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही में शराब पार्टी के बाद खूनी खेल, भाई ने सूअर काटने वाले हथियार से सगे भाई को मार डाला
भदोही में शराब पार्टी के बाद खूनी खेल, भाई ने सूअर काटने वाले हथियार से सगे भाई को मार डाला
नोएडा-यमुना सिटी के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना, करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की मिली सौगात
नोएडा-यमुना सिटी के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना, करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की मिली सौगात
गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'इलाज भी होगा और मकान भी मिलेगा, भू-माफियाओं की खैर नहीं'
गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'इलाज भी होगा और मकान भी मिलेगा, भू-माफियाओं की खैर नहीं'
'फिरोजाबाद से इटावा तक लूट के किस्से...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर फिर लगाए गंभीर आरोप
'फिरोजाबाद से इटावा तक लूट के किस्से...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर फिर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:'विग लगाता था... इसलिए मरना था?' सिया का चौंकाने वाला दावा!
Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भयानक तबाही, मरने वालों का आंकड़ा एक हजार पहुंचा, 50 हजार से ज्यादा लोग लापता
वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भयानक तबाही, मरने वालों का आंकड़ा एक हजार पहुंचा, 50,000 लोग लापता
'मुझे अब शर्म आ रही है कि वे...', 6 सांसदों की बगावत के बाद पहली बार बोले उद्धव ठाकरे
'मुझे अब शर्म आ रही है कि वे...', 6 सांसदों की बगावत के बाद पहली बार बोले उद्धव ठाकरे
'अब ब्लेम गेम नहीं...', अमेरिका ने मिसाइल-ड्रोन साइट्स पर किया अटैक तो भड़का ईरान, कहा- US के असफल राष्ट्रपति ने...
'अब ब्लेम गेम नहीं...', अमेरिका ने मिसाइल-ड्रोन साइट्स पर किया अटैक तो भड़का ईरान, कहा- US के असफल राष्ट्रपति ने...
FIFA World Cup 2026: केप वर्डे ने रचा इतिहास, नॉकआउट में पहुंचने वाला बना दुनिया का सबसे छोटा देश, जानिए कितनी है आबादी
FIFA World Cup 2026: केप वर्डे ने रचा इतिहास, नॉकआउट में पहुंचने वाला बना दुनिया का सबसे छोटा देश, जानिए कितनी है आबादी
रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 ने फिर रचा इतिहास, सिनेमाघरों में पूरे किए 100 दिन, पहाड़ जैसा कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश
'धुरंधर 2' ने फिर रचा इतिहास, सिनेमाघरों में पूरे किए 100 दिन, कर डाला पहाड़ जैसा कलेक्शन
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को देना पड़ेगा टैक्स? ईरान और अमेरिका की बातचीत के बीच ओमान ने दिया ये बयान
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को देना पड़ेगा टैक्स? ईरान और अमेरिका की बातचीत के बीच ओमान ने दिया ये बयान
अखिलेश यादव की हां के बीच अभी भी अलायंस पर संशय? UP कांग्रेस के नए प्रभारी के बयान से मिले संकेत
अखिलेश यादव की हां के बीच अभी भी अलायंस पर संशय? UP कांग्रेस के नए प्रभारी के बयान से मिले संकेत
Viral Video: तुम भी मदद करना...पेट्रोल पंप पर बारिश में भीगे नोट नहीं आए काम तो अंकल ने की मदद, वायरल वीडियो
तुम भी मदद करना...पेट्रोल पंप पर बारिश में भीगे नोट नहीं आए काम तो अंकल ने की मदद, वायरल वीडियो
Embed widget