एक्सप्लोरर

प्रधानाचार्य हुए सस्पेंड तो फूट-फूटकर रोए स्कूल के छात्र व अध्यापक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

UP News: अलीगढ़ के कंपोजिट विद्यालय सिरसा में प्रधानाध्यापक के निलंबन की खबर से पूरे स्कूल में भावुक माहौल देखने को मिला. इस दौरान कई बच्चे प्रधानाध्यापक से लिपटकर रोने भी लगें.

Aligarh News: शिक्षा केवल किताबों और कक्षाओं तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह एक भावना है जो शिक्षकों और छात्रों के बीच गहरे संबंधों को जन्म देती है. ऐसा ही एक भावनात्मक दृश्य उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के छर्रा क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय सिरसा में देखने को मिला, जब वहां के प्रधानाध्यापक विजेंद्र सिंह निलंबन के बाद जब स्कूल पहुंचे तो स्कूल परिसर में भावुक माहौल देखने को मिला. 

वहीं प्रधानाध्यापक के निलंबन की खबर सुनते ही स्कूल का पूरा माहौल बदल गया. जैसे ही वह विद्यालय पहुंचे, वहां मौजूद शिक्षक, स्टाफ और बच्चे अपने आंसू नहीं रोक सके. सभी की आंखों में उदासी थी, और कई शिक्षक व बच्चे तो उनसे लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगे. यह दृश्य दिल को झकझोर देने वाला था. बच्चों की आंखों में अपने गुरुजी को खोने का गम साफ झलक रहा था. कुछ बच्चों ने तो अपने प्रिय शिक्षक के पैरों को पकड़ लिया और गिड़गिड़ाने लगे, "गुरुजी, हमें छोड़कर मत जाइए. हम आपके बिना स्कूल नहीं आएंगे." यह भावनात्मक दृश्य वहां मौजूद हर किसी को भावुक कर देने वाला था.

प्रधानाध्यापक के निलंबन को लेकर उठे सवाल
वहीं इस मार्मिक घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया. हजारों लोगों ने इसे शेयर किया और प्रधानाध्यापक के निलंबन पर सवाल उठाने लगे. वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे और शिक्षक भावुक होकर प्रधानाध्यापक से लिपट रहे हैं. कुछ बच्चे रोते हुए कहते दिख रहे हैं कि, "सर, आप बहुत अच्छे हैं, आपको क्यों हटाया जा रहा है?" यह वीडियो सामने आते ही लोगों ने प्रशासन के फैसले की आलोचना करनी शुरू कर दी.

प्रधानाध्यापक विजेंद्र सिंह को सरकारी आदेश के तहत निलंबित कर दिया गया था. उन पर आरोप था कि उन्होंने मिड-डे मील योजना के तहत मिलने वाले फलों की जगह गाजर और मटर का वितरण करवा दिया था. सरकार के नियमों के अनुसार, बच्चों को मिड-डे मील में फल वितरित किए जाने थे, लेकिन प्रधानाध्यापक ने उसकी जगह गाजर और मटर बांटने का आदेश दिया. इस पर शिक्षा विभाग ने इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.

निलंबन की खबर से स्कूल में शोक का माहौल
विद्यालय के बच्चों और अन्य शिक्षकों के अनुसार, विजेंद्र सिंह न केवल एक अच्छे प्रधानाध्यापक थे बल्कि एक मित्रवत शिक्षक भी थे. उन्होंने बच्चों की शिक्षा और विद्यालय के विकास के लिए कई अहम कदम उठाए थे. उनके बारे में बताया जाता है कि वे छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ नैतिक मूल्यों की भी शिक्षा देते थे. उन्होंने विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया, खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया और कमजोर बच्चों के लिए विशेष कक्षाएं भी लगवाईं. बच्चे उन्हें केवल शिक्षक नहीं, बल्कि अभिभावक मानते थे. यही कारण था कि उनके निलंबन की खबर सुनते ही पूरे स्कूल में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया.

प्रधानाध्यापक के निलंबन से न केवल बच्चे बल्कि अन्य शिक्षक और अभिभावक भी बेहद आहत हुए. शिक्षकों का कहना था कि विजेंद्र सिंह हमेशा छात्रों के हित में काम करते थे और उनका निलंबन गलत है. कुछ अभिभावकों ने भी इस फैसले का विरोध किया और कहा कि "अगर स्कूल में पोषण से जुड़ी कोई कमी थी, तो सरकार को इसका हल निकालना चाहिए था, न कि प्रधानाध्यापक को निलंबित करना चाहिए था."

क्या कहते हैं बेसिक शिक्षा अधिकारी?

सोशल मीडिया पर मामला गर्माने के बाद शिक्षा विभाग और प्रशासन भी हरकत में आया. अधिकारियों ने बताया कि विजेंद्र सिंह पर सरकारी नियमों का पालन न करने का आरोप था, इसलिए उन्हें निलंबित किया गया. पूरे मामले में जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें- लखनऊ में अखिलेश यादव के खिलाफ ABPV का प्रदर्शन, हजरतगंज में जमकर हुआ हंगामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget