एक्सप्लोरर

शिक्षक की हत्या कर दोस्त ने घर में ही दफन किया शव, पढ़ें- अवैध संबंधों की खौफनाक दास्तान

सुखवीर भी भरथना के बरसैड़ा उच्चतर माध्यमिक स्कूल में शिक्षक है। घर आने-जाने में ही सुखवीर का रेखा से लगाव हो गया था। उनके प्रेम संबंधों में सुनील बाधक थे, इसीलिए दोनों ने हत्या की साजिश रच डाली।

इटावा, एबीपी गंगा। 15 दिन से लापता शिक्षक का शव उसके ही शिक्षक दोस्त के घर दफन मिला। पुलिस ने कमरे में खुदाई करवा कर शव को निकाला। मृतक की पत्नी, शिक्षक दोस्त व उसके एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि पत्नी और शिक्षक दोस्त के प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर सुनील को जिंदगी गंवानी पड़ गई। दोनों से पूछताछ के बाद ही शव बरामद हो सका।

प्रेम संबंधों में बाधक

एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने रविवार को हत्याकांड का खुलासा किया। बताया कि शिक्षक सुनील (40) पुत्र महाराज सिंह नायक बसरेहर के माखनपुर के रहने वाले थे। पत्नी रेखा का मायका कानपुर देहात के रूरा में है। वह वहीं के गुलाबपुर भोरा गांव के प्राथमिक स्कूल में शिक्षामित्र है, जबकि खुद सुनील प्राथमिक स्कूल केशवपुर में पढ़ाते थे। कुसैली गांव के सुखवीर सिंह यादव पुत्र उर्फ अलकेश पुत्र छत्तर सिंह से उनकी थी। सुखवीर भी भरथना के बरसैड़ा उच्चतर माध्यमिक स्कूल में शिक्षक है। घर आने-जाने में ही सुखवीर का रेखा से लगाव हो गया था। उनके प्रेम संबंधों में सुनील बाधक थे, इसीलिए दोनों ने हत्या की साजिश रच डाली।

सोते समय की हत्या

एसएसपी ने बताया कि सुखवीर ने दस हजार रुपये का लालच देकर औरैया के एरवाकटरा के बंजाराहार गांव निवासी रिश्तेदार राम प्रकाश यादव को भी साजिश में शामिल कर लिया। हत्या का पहला प्रयास सफल नहीं हुआ तो सुखवीर ने 30 मई को फिर कोशिश की। वह सुनील को अपने गांव ले गया। रात में सोते समय फावडे़ से हत्या कर दी। शव को गड्ढे में दफन करने से पहले केरोसिन डालकर आग भी लगाई।

शिक्षक की हत्या कर दोस्त ने घर में ही दफन किया शव, पढ़ें- अवैध संबंधों की खौफनाक दास्तान

दिखावे के लिए परिजनों के देता रहा साथ

एसएसपी ने बताया कि सुखवीर ने ही सुनील की कार कानपुर सेंट्रल पर खड़ी कर अज्ञात नंबर से परिजनों को सूचना दी थी। वह दिखावे के लिए ही परिजनों के साथ खोजबीन भी कराता रहा। इसी दौरान पुलिस को उस पर शक हुआ। सुखवीर से पूछताछ की गई, फिर रेखा से। इसके बाद सुनील का शव बरामद किया गया। एसएसपी ने स्वाट और चौबिया थाना पुलिस को दस हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी का मशहूर औरंगाबाद हाउस, कभी तय होती थी पूरे UP की राजनीति
वाराणसी का मशहूर औरंगाबाद हाउस, कभी तय होती थी पूरे UP की राजनीति
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
रामभद्राचार्य की बढ़ी मुश्किलें? ब्राह्मणों की उपजातियों पर टिप्पणी केस में सुनवाई आज
रामभद्राचार्य की बढ़ी मुश्किलें? ब्राह्मणों की उपजातियों पर टिप्पणी केस में सुनवाई आज
यूपी चुनाव के लिए BSP के 100 उम्मीदवार तैयार! मायावती करेंगी नामों का ऐलान
यूपी चुनाव के लिए BSP के 100 उम्मीदवार तैयार! मायावती करेंगी नामों का ऐलान

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget