एक्सप्लोरर

अमरोहा: प्रिंसिपल ने छात्र का किया उत्पीड़न, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने लिया संज्ञान

UP News: अमरोहा के हिल्टन पब्लिक स्कूल के प्रिंसपल ने लंच बॉक्स में नॉन वेज लाने पर कक्षा तीन के छात्र का उत्पीड़न किया. राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने घटना पर संज्ञान लिया.

Amroha News: अमरोहा के हिल्टन पब्लिक स्कूल में नॉन वेज का आरोप लगा कर 5 साल के छात्र का प्रिंसिपल द्वारा उत्पीड़न करने के मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संज्ञान लिया है. राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने इस मामले में मुरादाबाद के डीएम को 10 दिन के भीतर जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश हैं.

मामला अमरोहा के हिल्टन पब्लिक स्कूल का है, जहां प्रिंसिपल अवनीश शर्मा ने कक्षा 3 के छात्र पर लंच बॉक्स में नॉन वेज लाने के आरोप लगाते हुए छात्र और उसकी मां से अभद्र व्यवहार किया था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था. अब राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने इस मामले में गंभीर हो गया है. सद्दाम मुजीब नाम के व्यक्ति की शिकायत पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने मामले की जांच मुरादाबाद के डीएम को देते हुए 10 दिन में आरोपियों पर कार्रवाई करने को कहा है. छात्र का नाम काटने और उसकी मां से अभद्र व्यवहार करने के मामले में स्कूल के प्रिंसिपल को जांच पूरी होने तक स्कूल से हटा दिया गया है. 

जांच पूरी होने तक प्रिंसपल को छुट्टी पर भेजा
अमरोहा के जिला विद्यालय निरीक्षक (DIO) विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के मामले में मैंने एक पत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेज कर पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं. साथ ही एक पत्र हिल्टन पब्लिक स्कूल की प्रबंधन कमेटी को भेजा है. दोनों से जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा गया है. जिसमे स्कूल प्रबंधन ने जानकारी दी है कि आरोपी प्रिंसिपल को जांच पूरी होने तक अवकाश पर भेज दिया है ताकि जांच को प्रभावित न कर सके. 

जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि वायरल वीडियो में जिस तरह का व्यवहार हिल्टन स्कूल के प्रिंसिपल कर रहे हैं वह बिल्कुल संतोषजनक नहीं है. ऐसा व्यवहार एक प्रिंसिपल को महिला अभिभावक से नहीं करना चाहिये था. ये बिल्कुल गलत है जहां डेढ़ से दो हजार बच्चे पढ़ते हैं, वहां के प्रधानाचार्य का ऐसा व्यवहार बिल्कुल ही अशोभनीय है. उन्होंने बताया कि पीड़ित छात्र की मां साबरा कुछ वकीलों और समाज सेवियों के साथ मुझसे मिली थी. मैंने उनसे कहा है कि बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए. आप जिस स्कूल में कहेंगी हम बच्चों का वहां दाखिला करा देंगे और फीस भी पूरी माफ़ करा देंगे. 

आगे कहा कि, साबरा के तीन बच्चे हिल्टन पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं जिस बच्चे का वीडियो वायरल हुआ है उसका नाम रेहान खान है. वह कक्षा तीन में पढ़ता है और उससे छोटा भाई शमी खान है जो एलकेजी में पढ़ता है एक बड़ा बेटा है शाहबाज खान जो कक्षा 6 में पढ़ता है. यह तीनों भाई हिल्टन पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं. जानकारी में यह बात भी सामने आई है कि अप्रैल से तीनों की फीस जमा नहीं हुई है. तीनों की 31770 रुपये फीस जमा होनी थी लेकिन अभी तक नहीं हुई है.

क्या बोला स्कूल प्रबंधन
स्कूल प्रबंधन का कहना है कि छात्र का नाम नहीं काटा गया है ना ही बच्चों को स्कूल आने से मना किया गया है. जांच में यह बात स्कूल के कुछ बच्चों ने और अध्यापकों ने बताई की रिहान खान अपने लंच बॉक्स में कभी-कभी नॉनवेज लाता था लेकिन नॉनवेज की वजह से बच्चे को इस तरह अलग कमरे में नहीं बैठाया जा सकता. जिस तरह का व्यवहार स्कूल के प्रिंसिपल ने बच्चे और उसकी मां के साथ किया है वह बिल्कुल भी ठीक नहीं है. घटना 2 सितंबर की बताई जा रही है.

उधर मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए न्यायपीठ बाल कल्याण समिति ने हिल्टन स्कूल के प्रिंसिपल अवनीश शर्मा को नोटिस भेज कर 3 दिन में जवाब तलब किया है. बच्चे की वीडियो बनाकर प्रिंसिपल ने वायरल की थी जिसे जे जे एक्ट 2015 के नियम का उल्लंघन मानते हुए नोटिस दिया गया है. इसके बाद अब राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने मामले की जांच मुरादाबाद के डीएम को देते हुए 10 दिन में आरोपियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. आने वाले दिनों में हिल्टन पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

ये भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश और तूफान का अलर्ट, इन जिलों में स्कूलों बंद

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget